फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah will launch mukhyamantri ghasiyari kalyan yojana today in dehradun: Address Public Meeting in dehradun

Amit Shah Visit: एक मौका और दें, उत्तराखंड के हर घर में लाएंगे खुशहाली- अमित शाह

Sat, 30 Oct 2021 08:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Oct 2021 08:58 PM IST
सार

Amit Shah Uttarakhand Visit: अमित शाह ने देहरादून में उत्तराखंड सरकार की घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इससे पहले शाह ने राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
amit shah will launch mukhyamantri ghasiyari kalyan yojana today in dehradun: Address Public Meeting in dehradun
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पिछले पांच साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में 85 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया और प्रदेश सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र की 85 प्रतिशत घोषणाएं पूरी की। उन्होंने जनता से एक मौका देने की अपील की। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के हर घर में खुशहाली लाने का काम करेंगे धामी
कहा कि गड्ढ़ा बहुत बड़ा है और पांच साल में नहीं भरेगा, इसलिए जनता एक मौका और दे। उन्होंने वादा किया कि पीएम मोदी और सीएम धामी उत्तराखंड के हर घर में खुशहाली लाने का काम करेंगे। उत्तराखंड में विकास की बयार तभी आई जब यहां पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनीं। शाह देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


जनसभा में उन्होंने जनता से अपील की कि वह आने वाले दिनों में कोई गलत फैसला न ले। शाह ने कहा कि हम लोग विकास को मानते हैं। गरीबों का दर्द जानते हैं। क्योंकि हमारे नेता चाय बेचने वाले परिवार में पैदा हुए। उन्होंने अपील की कि मोदी पर विश्वास करें और धामी को मौका दें। हम उत्तराखंड को बदल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करने पहुंचे। यहां शाह ने राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ किया है। और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। वहीं अमित शाह की प्रदेश पदाधिकारियों संग होने वाली बैठक और भाजपा कोर ग्रुप की बैठक रद्द कर दी गई।

PM Modi Uttarakhand Visit: केदारनाथ धाम में दो घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जनता को करेंगे संबोधित


शाह ने मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया
संबोधन से पहले उन्होंने सहकारिता विभाग की मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पशुपालन से जुड़ी महिलाओं को 75 प्रतिशतसब्सिडी पर दो किलो वैज्ञानिक ढंग से तैयार चारा मिलेगा। इससे एक लाख किसान भी लाभांवित होंगे। उन्होंने राज्य की 670 पैक्स समितियों का कंप्यूटरीकरण व गंगाजल अमृत योजना और सहकारी समितियों के ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया और सहकारिता ट्रेनिंग सेंटर के भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने महिला समूहों को पांच-पांच लाख के ऋण के चैक वितरित किए।

रावत साहब डेनिस के घोटाले का जवाब क्यों नहीं देते?
शाह ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि रावत साहब जनता आपको जान गई है। आप जरूर इलेक्शन लड़िए, मगर मैं आपको कहने आया हूं आप यहां मुख्यमंत्री थे। तब नकली शराब डेनिस का पूरा घपला घोटाला हुआ था। इसका उत्तराखंड को जवाब क्यों नहीं देते। उन्होंने जुम्मे की नमाज पर छुट्टी को लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया।

आने वाले दिनों में जनता कोई गलत फैसला न ले: शाह

जनसभा में उन्होंने जनता से अपील की कि वह आने वाले दिनों में कोई गलत फैसला न ले। शाह ने कहा कि हम लोग विकास को मानते हैं। गरीबों का दर्द जानते हैं। क्योंकि हमारे नेता चाय बेचने वाले परिवार में पैदा हुए। उन्होंने अपील की कि मोदी पर विश्वास करें और धामी को मौका दें। हम उत्तराखंड को बदल देंगे। शाह ने जनसभा में बड़ी संख्या में आई महिलाओं से समर्थन और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि घर में 50 से 75 रुपये की मटकी खरीदने में टकोरा (ठोकना-बजाना) लगाते हो कि कच्ची है या पक्की। प्रदेश में पांच साल के लिए सरकार बनानी है, जरा टकोरा ढंग से लगा देना। रांग नंबर डायल न हो। वरना फिर से वे आरोपों की राजनीति करेंगे और काम कुछ नहीं करेंगे और भ्रष्टाचार की बयार आ जाएगी।

कांग्रेस वालों के लिए इलेक्शन सीजन, नए कपड़े सिला देते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। कहा, जब इलेक्शन आता है तब इनका सीजन आ जाता है। पूरे नए कपड़े सिला देते हैं। पांच साल तक कहां रहे, कोरोना में कहां थे, कोई हिसाब-किताब नहीं। जब इलेक्शन आता है तो अलग-अलग मुद्दों पर धरना, प्रदर्शन प्रेस कांफ्रेंस। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय है, वह उत्तराखंड का भला नहीं कर सकती।

उत्तराखंड युवाओं पर गोली किसने चलाई?
शाह ने उत्तराखंड आंदोलन में युवाओं के योगदान को याद किया। साथ ही कहा कि उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसने चलाई। जरा याद करिएगा। जब चुनाव में आया था कि मैंने कहा था, अटल जी ने उत्तराखंड को बनाया है मोदी जी इसको संवारेंगे। साढ़े चार साल बाद आया हूं कि उत्तराखंड का चहुमुंखी विकास हुआ है। अभी भी उत्तराखंड में जो कुछ भी काम बचा है, हमारे युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में इसे पूरा करने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। इस बारे में हम कभी पीछे नहीं रहेंगे।

देश के लिए मॉडल बन सकता है उत्तराखंड
शाह ने कहा कि प्राइमरी एग्रीकल्चर सोसाइटी का कंप्यूटराइजेशन करने का काम उत्तराखंड में पूरा हो गया। जब कंप्यूटराइजेशन होता है तो पैक्स के सदस्यों को घपले-घोटालों का सामना  नहीं करना पड़ता। मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार भी एक कार्ययोजना बना रही है। जिसके तहत देश भर के पैक्स प्राइमरी एग्रीकल्चर सोसाइटी का कंप्यूटराइज कर जिला, स्टेट और नाबार्ड से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड ने इसका जो साफ्टवेयर बनाया है, वह देश के लिए मॉडल बन सकता है।

कांग्रेस ने सहकारिता आंदोलन को क्षीण कर दिया
शाह ने कांग्रेस पर सहकारिता आंदोलन को क्षीण करने का आरोप गया। सहकारी संस्थाओं के ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के बगैर सहकारिता बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। इसलिए ट्रैनिंग संस्थान का बहुत फायदा होगा।
 

देहरादून के चौराहे पर दो-दो हाथ हो जाए

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया था, उसके 85 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए। उन्होंने हरीश रावत को चुनौती दी कि कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र की सूची बना दो, वह युवा मोर्चा के अध्यक्ष को भेजते हैं। देहरादून के चौराहे पर चर्चा के दो-दो हाथ एक बार हो जाए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि वह राजनीतिक रूप से सत्ता हथिया कर उसका उपभोग करने वाली पार्टी है। उसने कभी भी किसी लोक कल्याण का काम नहीं करती।  

रावत साहब अपना स्टिंग देखकर आ जाइये
शाह ने रावत को स्टिंग आपरेशन देखकर आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रावत साहब  बड़ी बड़ी आवाज से पुष्कर धामी पर सवाल करते हैं। अपना स्टिंग आपरेशन देखकर आ जाइये कि आपको मालूम चलेगा कि आपको बोलना चाहिए या नहीं बोलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी कभी भी उत्तराखंड का भला नहीं कर सकती।

योजनाएं गिनाई, कहा 85 हजार करोड़ का निवेश किया
शाह ने चारधाम आलवेदर रोड से लेकर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना समेत सड़कों, जल विद्युत परियोजनाओं का जिक्र किया और कहा कि केंद्र सरकार ने पांच साल में 85 करोड़ रुपये के निवेश किया।  कोरोना से बचाने का काम किया। बोले कि शत-प्रतिशत टीकाकरण सबसे पहले हुआ उन राज्यों में उत्तराखंड है। कहा कि तीसरी लहर आई नहीं, बदरी विशाल की कृपा से आती तो सारी तैयारी हमारी सरकार ने कर रखी थी। हाल में आई आपदा में धामी सरकार के कार्यों को सराहा। केदारनाथ और बदरीनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों का जिक्र किया।

10 साल की सरकार में क्या कर या, इसका हिसाब दे दो
उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह बताए कि उसकी सरकार ने 10 साल के अंदर उत्तराखंड के लिए क्या किया। इसका हिसाब जरा देवभूमि की जनता दे दीजिए। उन्होंने कहा कि हमने 85 हजार करोड़ के काम किए है। सब पर काम चल रहा है।  इसके आधे भी 10 साल में गिना गिना दो।

राहुल बाबा के यहां फोटो खिचाएंगे, ट्वीट कर मान लेंगे भला हो गया
शाह ने कांग्रेस नेताओं पर तंज किया कि वे विसा के काम नहीं गिनाएंगे। वे यहां से राहुल बाबा के यहां जाएंगे, फोटो खिचाएंगे, और ट्वीट कर मान लेंगे कि उत्तराखंड का भला हो गया।  उन्होंने कहा कि ये लोग कभी उत्तराखंड भला नहीं कर सकते। केवल और केवल मोदी और धामी के नेतृत्व में भाजपा ही उत्तराखंड का भला कर सकती है। 

भाजपा ने दिया वन रैंक वन पेंशन
सैनिक बहुल उत्तराखंड में शाह वन रैंक वन पेंशन योजना का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का बार-बार जिक्र किया कहा कि  जब वन रैंक वन पेंशन की बात हुई। 70 साल राज करने वाली कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन बात भी नहीं की। आपने भाजपा को पांचों सीटें जिताई। मोदी को पीएम बनाया। एक ही झटके में 2016 में वन रैंक वन पेंशन दी। 

ये प्रमुख नेता रहे मौजूद
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद दुष्यंत कुमार, लॉकेट चटर्जी, रेखा वर्मा, समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी कार्यक्रम में रहे।

चुनावी साल में 70 फीसदी आबादी को लुभाने की कोशिश

प्रदेश सरकार चुनावी वर्ष में राज्य की 70 प्रतिशत से अधिक की आबादी को मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना से लुभाएगी। राज्य की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी की आजीविका का प्रमुख स्रोत कृषि एवं पशुपालन आदि है। दुधारू पशु प्रजातियों का 80 प्रतिशत से ज्यादा स्वामित्व सीमांत एवं छोटे किसानों के पास है।

ऐसे में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के जरिए प्रदेश सरकार जहां दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं के सिर का बोझ कम करना चाहती है, वहीं परियोजना के तहत हरे मक्का का उत्पादन कर सायलेज निर्माण से लोगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। फिलहाल योजना चार पर्वतीय जिलों पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चंपावत में संचालित की जाएगी, इसके बाद अन्य जिलों में भी योजना शुरू की जाएगी। 

दूसरे राज्य भी अपना सकते हैं उत्तराखंड का मॉडल 
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 670 पैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का उद्घाटन करते कहा कि देश में बहुत कम राज्य हैं, जिसने यह काम पूरा किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार भी एक कार्ययोजना बना रही है। जिसके तहत देशभर के पैक्स प्राइमरी एग्रीकल्चर सोसाइटी का कंप्यूटराइज कर जिला, स्टेट और नाबार्ड से जोड़ने का प्रयास करेंगे। योजना का साफ्टवेयर बनाना था। संभव है कि उत्तराखंड का मॉडल दूसरे राज्य भी अपनाएं। 650 पैक्स समितियों के सहकारी बैंकों के जिला मुख्यालय और 300 अन्य बैंक शाखाओं में कंप्यूटरीकरण से अब काम आसान होगा। पारदर्शिता आएगी इसका लाभ स्थानीय लाभार्थियों को मिलेगा।

सहकारिता की गंगाजल अमृत योजना के तहत घर-घर पहुंचेगा अमृतजल
शाह ने तीसरी जिस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ किया, उसका नाम है- गंगाजल अमृत योजना। जिसके तहत सहकारिता के माध्यम से गंगाजल को देश-विदेश में घर-घर पहुंचाया जा सकेगा। मिट्टी से निर्मित पात्र ‘गंगाजली’ में गंगाजल होगा। सहकारिता विभाग के अंतर्गत प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन का एक महत्वाकांक्षी उत्पाद है, जिसे देवप्रयाग में तैयार किया जा रहा है। इसमें भागीरथी एवं अलकनंदा के संगम स्थल देवप्रयाग में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्रह्ममुहूर्त में गंगाजल निकाला जाता है। इसके बाद इसे मिट्टी के कलशों में पैक किया जाता है।

ट्रेनिंग सेंटर से सहकारिता में आएगी क्रांति
सहकारिता मंत्रालय भी देख रहे अमित शाह ने शनिवार को देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के सिगनीवाला में बनने वाले सहकारिता ट्रेनिंग सेंटर का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। इस संबंध में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि ट्रेनिंग के बगैर सहकारिता को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। इसलिए ट्रेनिंग संस्थान का बहुत फायदा होगा। इसके लिए प्रेमनगर क्षेत्र के सिगनीवाला में करीब 35 बीघा भूमि पर सेंटर का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed