फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: RSS will make coordinators in 70 assemblies

उत्तराखंड चुनाव 2022: आरएसएस ने तैयार किया चुनाव में जीत का खाका, 70 विधानसभाओं में बनाएगा समन्वयक

Sun, 21 Nov 2021 08:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Nov 2021 08:23 PM IST
सार

संघ के तमाम बड़े नेता क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। इसी दौरान रविवार को संघ की अहम बैठक प्रांत संगठन कार्यालय में हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: RSS  will make coordinators in 70 assemblies
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में 2022 के चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक भी चुनावी तैयारियों में उतर गया है। रविवार को संघ और भाजपा नेताओं के बीच हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें संघ ने निर्णय लिया कि प्रदेश के 70 विधानसभाओं में समन्वयक बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अहम बैठक राजधानी में हुई। इस बैठक में गढ़वाल मंडल की विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए संयोजक बनाए गए। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल हुए। बैठक में पार्टी नेताओं ने चुनावी रणनीतियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


दरअसल, संघ के तमाम बड़े नेता क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। इसी दौरान रविवार को संघ की अहम बैठक प्रांत संगठन कार्यालय में हुई। बैठक में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक कुमार, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार सहित तमाम संघ और भाजपा के बड़े नेता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली बैठक सोमवार को हल्द्वानी में होगी

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मकसद गढ़वाल मंडल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और पुख्ता करना था। इसके लिए बैठक में गढ़वाल मंडल की सभी विधानसभा सीटों के लिए संयोजक बनाए गए। अब अगली बैठक सोमवार को हल्द्वानी में होगी, जिसमें कुमाऊं मंडल की विधानसभा सीटों को लेकर संयोजक बनाए जाएंगे। भाजपा के साथ ही संघ ने भी चुनाव में साथ देने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए बड़े स्तर पर रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है। 

संघ ने टटोली नब्ज
संघ के वरिष्ठ नेता की बेटी की शादी के बहाने संघ मुख्यालय में हुए 2022 विधानसभा चुनाव के इस मंथन के बहाने संघ नेताओं ने नब्ज टटोली। माना जा रहा है कि संघ नेताओं ने देवस्थानम बोर्ड, जनसंख्या कानून, भूमि कानून समेत कई अन्य मसलों पर सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष कौशिक से फीडबैक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed