फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Important meeting of BJP National Executive Today for decide Election Campaign

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक: उत्तराखंड में कमजोर प्रदर्शन वाली सीटों के खेवनहार बनेंगे केंद्रीय मंत्री

Sun, 07 Nov 2021 09:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Nov 2021 09:22 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022:  राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, लोक सभा सांसद अजय टम्टा ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Important meeting of BJP National Executive Today for decide Election Campaign
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर कमजोर प्रदर्शन हुआ, वहां आगामी चुनाव में केंद्रीय मंत्री खेवनहार बनेंगे। रविवार को हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी खास चर्चा हुई।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, लोक सभा सांसद अजय टम्टा ने हिस्सा लिया। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भट्ट ने दिल्ली से ही इस बैठक में हिस्सा लिया। जबकि हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 2017 के चुनाव नतीजों के आधार पर तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि 2017 में प्रदर्शन के आधार पर सीटों का श्रेणीकरण किया गया है। सर्वाधिक मतों से विजयी होने वाली सीटों को ए श्रेणी (जो निश्चित तौर पर जीत रहे), इसके बाद बी श्रेणी(जीतने की स्थिति में), इसके बाद सी(जिन पर 50-50 प्रतिशत उम्मीद) और जिन सीटों पर कांग्रेस का प्रभाव ज्यादा नजर आ रहा है, उन्हें डी श्रेणी में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि इस श्रेणीकरण के हिसाब से कमजोर प्रदर्शन वाली विधानसभा सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को भी संगठन जिम्मेदारी देने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में 57, इस बार 60 पार का संकल्प
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जोरदार जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा युवा मुख्यमंत्री, युवा सरकार, अबकी बार 60 पार के संकल्प के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। रविवार को हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भी 60 पार को लेकर विशेष बातचीत और रणनीति बनाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

नए दल उत्तराखंड में आने की जल्दबाजी में, उनका हो रहा विरोध : कौशिक

कौशिक ने कहा कि संगठन की दृष्टि से 11,024 बूथों पर समितियों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ नए दल उत्तराखंड में आने की जल्दबाजी में लगे हैं, जिनका सभी माध्यमों में विरोध हो रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ में दर्शन करने और वहां पर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करके उन्होंने विश्व को फिर से दिखाया है कि वह बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त हैं। उत्तराखंड के प्रति उनका विशेष और अगाध प्रेम जगजाहिर है। 

मोदी सरकार का पूरा आशीर्वाद उत्तराखंड को मिला है। जो परियोजनाएं कभी सोची नहीं जा सकती थी, इन सात साल के अंतराल में उत्तराखंड में वह शुरू हुईं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर भाजपा पूरे बहुमत से सत्ता में आएगी, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री 

जो सोचा भी नहीं था, मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को मिला

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत एवं भारतीय संस्कृति का मान, सम्मान, स्वाभिमान संपूर्ण विश्व में बढ़ रहा है। सात साल के कार्यकाल में उन्होंने आज देश को उन बुलंदियों तक पहुंचाया है, जो अन्य दल 70 वर्षों तक नहीं पहुंचा पाए।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम धामी ने कहा कि देश में जो कार्य कभी नामुमकिन से प्रतीत होते थे, वह आज पूर्णता की ओर बढ़ रहे हैं। चाहे वो राम मंदिर का मुद्दा हो, धारा 370 का मुद्दा हो, तीन तलाक का मुद्दा हो या शक्तिशाली भारत के सम्पूर्ण विकास की बात हो। मोदी के कार्यकाल में जटिल मुद्दे आसान हो गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री का विशेष सहयोग मिला है। उन्होंने राज्य में चल रही केंद्र की परियोजनाओं का जिक्र करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने करीब एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की हैं। जिनमें से बहुत सी योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और अन्य पर कार्य चल रहा है। हम पहाड़ में रेल का सपना देखते थे, पीएम मोदी ने इस सपने को साकार किया है। आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा सामरिक दृष्टि एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसी प्रकार, चार धाम ऑल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट पर भी तेज गति से काम किया जा रहा है। चार धाम यात्रा उत्तराखंड की लाइफ लाइन है। ये परियोजनाएं, जहां चारधाम यात्रा को सुगम बनाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी वहीं हमारी अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन भी लाएंगी।

केदारनाथ में पीएम ने कहा कि आने वाले 10 वर्ष उतराखंड के होंगे। इसे ध्यान में रखकर हम 2030 की कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं। 2025 में जब उत्तराखंड अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा होगा, हम उतराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। कहा कि भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में दोबारा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed