फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Elections will be held under pushkar singh dhami leadership , Dhami will be Chief Minister

उत्तराखंड चुनाव 2022: चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी बोले- धामी के नेतृत्व में उतरेगी भाजपा, वह ही होंगे मुख्यमंत्री

Fri, 17 Sep 2021 08:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Sep 2021 08:00 PM IST
सार

प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस की दुर्दशा हो चुकी है और उत्तराखंड में उसे उम्मीदवारों को ढूंढने के लिए दूरबीन लेकर जाना पड़ रहा है। उन्होंने संगठन में अनुशासन के सवाल पर कहा कि उनकी एक-एक नेता से बात हुई है, पार्टी लाइन कोई नहीं तोड़ेगा।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Elections will be held under pushkar singh dhami leadership , Dhami will be Chief Minister
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही चुनाव के बाद राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को उन्होंने देहरादून में एक कार्यक्रम में कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ही चुनाव होगा।

विज्ञापन


प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस की दुर्दशा हो चुकी है और उत्तराखंड में उसे उम्मीदवारों को ढूंढने के लिए दूरबीन लेकर जाना पड़ रहा है। उन्होंने संगठन में अनुशासन के सवाल पर कहा कि उनकी एक-एक नेता से बात हुई है, पार्टी लाइन कोई नहीं तोड़ेगा। टिकटों के आवंटन के सवाल को उन्होंने टाल दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: किसको टिकट देंगे किसको नहीं अभी तय नहीं - केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा को अवसर देगी
जोशी प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चुनाव होगा और इसमें कोई संदेह नहीं कि चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी साठ पार के लक्ष्य को पूरा करेगी और उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा को अवसर देगी।

मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह भी मौजूद थे। जोशी ने कहा कि अटल जी ने राज्य बनाया और उनकी सरकार जाने के बाद यूपीए के 10 साल के कालखंड में कुछ नहीं हुआ। मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने जबर्दस्त विकास किया। उन्होंने कोर्ट का आभार जताया और न्यायालय में मजबूत पैरवी करने के लिए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत पर चारधाम यात्रा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

जय गणेश के नारे पर हरीश-राहुल पर तंज किया
जोशी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज किया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कांग्रेस में उनके सब विरोध में हैं। जोशी के मुताबिक, हरीश रावत ने कहा कि वह जय श्रीराम के स्थान पर जय गणेश बोलेंगे। उन्होंने उन्हें बधाई दी कम से कम उन्होंने राहुल गांधी को जय गणेश बुलवाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के सहयोग से सहयोग से सरकार चल रही है, जिसने गणेश के कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी है। रावत को सलाह दी कि वह राहुल गांधी के करीबी हैं, इसलिए उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को समझाने की कृपा करें।

कांग्रेस भूतकाल की पार्टी

जोशी ने कहा कि कांग्रेस अब भूतकाल की पार्टी है। उसके नेता और विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के लोग यह समझ गए हैं कि भाजपा ही वर्तमान और भविष्य है। कांग्रेस उत्तराखंड में यह भ्रम फैलाने की कोशिश रही है कि एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस। पूरा भरोसा है कि प्रदेश की जनता हमें फिर से बहुमत देगी। भाजपा साठ पार की घोषणा को पूरा करेगी।

अपमान करने वाली आप फौजी को दिखाकर वोट मांग रही
जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक झूठ फैलाने का कोशिश कर रही है। फौजी को दिखाकर वोट मांगने का कोशिश कर रही है। जबकि केजरीवाल सरकार ने फौजियों का घोर अपमान किया था। जब हमारे वीर सैनिकों ने पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक किया था, पाकिस्तान ने ट्वीट किया कि हम पर हमला हो गया।  लेकिन केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। उन्होंने आप की फ्री बिजली की घोषणा पर कहा कि यह दिल्ली वाले जानते हैं कि चुनाव के बाद चार से पांच गुना बिजली का बिल आता है। 

ये छलिया है दिल्ली से आकर कहीं तंग न हो : आरपी सिंह
भाजपा के सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर छलिया की मिसाल दी। उन्होंने कहा कि ये छलिया है, दिल्ली से आकर ऐसा न कर दे कि लोग तंग हों। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक में एक टीका नहीं लगा। आरटीआई में यह सूचना मिली है कि दिल्ली के नवीं कक्षा के हर साल एक लाख बच्चे स्कूल छोड़ देते हैं। फ्री बिजली बोल-बोलकर केजरीवाल ने दिल्ली के कई इलाकों को बिजली मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली त्राहि-त्राहि करती है तो केजरीवाल अमित शाह के पास जाकर गिड़गिड़ाते हैं, हमारी मदद करिए। वो मदद करते हैं। कहा कि दिल्ली में एक भी व्यक्ति को अटल आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिला। 

मैंने कभी भी अपने चेहरे की लड़ाई नहीं लड़ी है। न मैंने कभी कोई दावेदारी की है। मेरी पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, मैं उस पर काम कर रहा हूं। पार्टी मेरी मां है। मां अपने बच्चे को जो काम देती है, वह बच्चा जैसा भी हो, वह कोशिश करेगा कि अच्छा करे। मैं भी पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं। मेरी पार्टी ने मुझे जो काम दिया है, उसे पूरा करुंगा।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

दिग्गजों को कराया राजी, अब न हो बयानबाजी

विधानसभा चुनाव से पहले दिग्गज नेताओं की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी उत्तराखंड भाजपा के लिए सिरदर्द बनी है। शुक्रवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में तय हुआ कि पार्टी के एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेंगे। बैठक के बाद चुनाव प्रभारी जोशी जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और एकजुट रहेगी।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत विजय बहुगुणा समेत प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सांसद भी उपस्थित थे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने विस चुनाव को लेकर सुझाव दिए। प्रभारी ने सभी से आग्रह किया कि सभी का लक्ष्य विधानसभा चुनाव होना चाहिए। वरिष्ठ नेताओं की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं आना चाहिए जो विपक्ष के लिए मुद्दा बन जाए और उससे पार्टी और कार्यकर्ताओं को असहज होना पड़े। 

ज्वाइनिंग पर रहेगा जोर, कांग्रेसी निशाने पर
बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा नेताओं की ज्वाइनिंग पर जोर दिया। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस व अन्य दलों के असंतुष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की रणनीति पर विचार हुआ। बैठक में तय हुआ कि पन्ना प्रमुखों की तैनाती जल्द से जल्द कर जाए। प्रभारी ने कहा कि चुनाव में बूथ प्रबंधन के लिए पन्ना प्रमुखों की अहम भूमिका होगी। ये जल्द बना दिए जाएं।

कोर कमेटी ने सभी 70 विधानसभाओं में सम्मेलन करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी है। पार्टी के सभी मोर्चे ये सम्मेलन करेंगे। बुद्धिजीवी सम्मेलन भी होंगे। मोर्चों की कार्यकारिणी की बैठकेंगे होंगी, जिनमें चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। बैठक में आशीर्वाद रैलियों के आयोजन पर भी बात हुई। पार्टी ने प्रदेश में 40 जन आशीर्वाद रैलियां करने का कार्यक्रम बनाया है। शनिवार को ऋषिकेश में रैली होगी और 20 सितंबर को हरिद्वार के भगवानपुर में रैली रखी गई है।

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने सभी 70 विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी-अपनी विधानसभाओं में कोर ग्रुप तैयार कर लें। साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी न किसी कारण उदासीन हो गए पार्टी के वरिष्ठ और रुठे नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर जाएं और उन्हें साथ जोड़ने का काम करें। 

हर बूथ मजबूत तो जीत होगी पक्की: जोशी
 केंद्रीय मंत्री व भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिहाज से हमें हर बूथ को मजबूत करना जरूरी है। इसी रणनीति के जरिये पार्टी चुनाव जीतेगी और सत्ता में आएगी। उन्होंने पार्टी के 70 विधानसभाओं में तैनात किए गए विधानसभा प्रभारियों का आह्वान किया कि वे 60 पार के लक्ष्य को हासिल करने में जुट जाएं। जोशी शुक्रवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में विधानसभा प्रभारियों की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रभारी मोदी सरकार के साथ ही राज्य सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष बौखला गया है। विपक्षी दल लगातार सरकार के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए चुनाव प्रभारियों को कोरोना महामारी के साथ ही उन्हें विपक्ष की राजनीतिक महामारी से भी बचना है। 

विस प्रभारियों के कंधों पर 60 पार का लक्ष्य का दारोमदार : सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि चुनाव प्रभारियों के कंधों पर 60 पार का लक्ष्य है। यह हमेशा से देखने को मिला है कि राजनीतिक मैनेजमेंट का उत्तरदायित्व वह बखूबी निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed