फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Who will get ticket, it is not decided yet says Union Minister Prahlad Joshi

उत्तराखंड चुनाव 2022: किसको टिकट देंगे किसको नहीं अभी तय नहीं - केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

Fri, 17 Sep 2021 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Sep 2021 03:18 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार में घोटालों की शृंखला बन गई थी, जबकि साढ़े चार साल की भाजपा सरकार ने बेहद ईमानदारी के साथ जनहित के काम किए। उस पर एक भी आरोप नहीं लगा।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Who will get ticket, it is not decided yet says Union Minister Prahlad Joshi
प्रह्लाद जोशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय खान व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किसको टिकट देना है किसको नहीं, अभी ऐसा कुछ तय नहीं हुआ है। पार्टी की कोर कमेटी व संसदीय बोर्ड को यह तय करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा मिथक तोड़कर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव की तैयारी हो रही है। चुनाव प्रभारी के तौर पर वे उसको फाइनल टच देने के लिए आए हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा फिर से उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाएगी। कहा कि पिछले चुनाव से अधिक बहुमत हासिल करने के लक्ष्य के साथ हम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस मुक्त का नारा देने वाली भाजपा आज कांग्रेस युक्त होती जा रही है, इस प्रश्न के जवाब में जोशी ने कहा कि हमारा नेतृत्व मजबूत है। जो आएगा, उसे भाजपा का सिद्धांत और प्रतिबद्धता स्वीकार करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में हुए घोटाले, भाजपा राज बेदाग : जोशी
भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार में घोटालों की शृंखला बन गई थी, जबकि साढ़े चार साल की भाजपा सरकार ने बेहद ईमानदारी के साथ जनहित के काम किए। उस पर एक भी आरोप नहीं लगा। जोशी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक में बोल रहे थे। दोनों सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग के साथ तैयारी में जुट जाएं।

प्रदेश चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चुनाव प्रभारी और चुनाव सह प्रभारियों का भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रथम आगमन पर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने सभी पदाधिकारियों का परिचय प्रदेश चुनाव प्रभारी व चुनाव सह प्रभारियों से कराया।

अजेय ने प्रदेश में सभी बूथ समितियों के गठन और उनके सत्यापन कार्य संपन्न की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक रूप से पूर्णतया तैयार है। बैठक में प्रदेश प्रभारी व सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट भी उपस्थित थे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ हुआ।

कार्यकर्ताओं के बल पर बनाएंगे सरकार
बैठक में जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस के मिथक को तोड़ते हुए प्रदेश में पुन: भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनाएंगे। इस कार्य के लिए सभी को अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देना है। 


कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाएं
उन्होंने सभी जिला प्रभारियों को अपने जिले के मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों में निरंतर प्रवास करने तथा कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद रखकर केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहितकारी कार्यों को जनता के बीच मे ले जाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed