फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: during voting every voter will wearing gloves, PPE kit provided to polling parties

उत्तराखंड चुनाव 2022: इस बार हर मतदाता दस्ताने पहनकर देगा वोट, पोलिंग पार्टियों को पीपीई किट

Thu, 06 Jan 2022 01:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 Jan 2022 01:11 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में कोरोना से बचाव के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि अभी तक प्रदेश में करीब 99.9 प्रतिशत कर्मचारियों को कोविड की पहली डोज लग चुकी है जबकि करीब 78 प्रतिशत कर्मचारियों को ही दूसरी डोज लगी है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: during voting every voter will wearing gloves, PPE kit provided to polling parties
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार बढ़ रहे कोरोना के खतरे से निपटने के भी पूरे इंतजाम चुनाव आयोग की ओर से किए गए हैं। एक ओर जहां हर मतदाता को आयोग की तरफ से दस्ताने दिए जाएंगे तो दूसरी ओर पोलिंग पार्टियों को भी सुरक्षित करने के लिए पीपीई किट और सैनिटाइजर दिए जाएंगे। दूसरी ओर, मतदान में केवल उन्हीं कर्मचारियों की ड्यूटी लगेेगी, जिन्हें कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगी होंगी।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में कोरोना से बचाव के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि अभी तक प्रदेश में करीब 99.9 प्रतिशत कर्मचारियों को कोविड की पहली डोज लग चुकी है जबकि करीब 78 प्रतिशत कर्मचारियों को ही दूसरी डोज लगी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है कि सभी कर्मचारियों को जल्द दूसरी डोज भी दी जाएगी क्योंकि मतदान में केवल उन्हीं कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी, जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होंगी।
विज्ञापन


चुनाव की तैयारी : उत्तराखंड में बढ़े तीन लाख मतदाता, 81 लाख का आंकड़ा पार
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए सभी पोलिंग बूथों पर भी विशेष इंतजाम होंगे। इसे तहत पोलिंग में लगे सभी कर्मचारियों को पीपीई किट पहनाई जाएगी। जबकि वोट डालने आने वाले हर मतदाता के लिए ग्लव्स और सैनिटाइजर की सुविधा होगी। हर वोटर स्याही लगाने के बाद ग्लव्स पहनकर ही ईवीएम का बटन दबाएगा। 

कोविड मरीजों को घर से वोट का विकल्प
कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती या कोविड संदिग्ध होने की वजह से होम क्वारंटीन मरीजों को पहली बार पोस्टल बैलेट का विकल्प दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि जिन कोविड पॉजिटीव मरीजों को पोस्टल बैलेट दिया जाएगा, उनके मतदान की पूरी प्रक्रिया भी स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की नजर में पूर्ण होगी। पोस्टल बैलेट वाली टीम पीपीई किट पहनकर जाएगी। इसके बाद कोविड पीड़ित या क्वारंटीन मतदाता भी पीपीई किट पहनकर, ग्लव्स पहनकर, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के बाद पोस्टल बैलेट पर मतदान करेगा। इसकी पूरी वीडियोग्राफी होगी। इसके साथ ही विशेष सुरक्षा उपायों के साथ यह पोस्टल बैलेट स्ट्रांग रूम तक पहुंचेंगे।

दो लाख से ज्यादा मतदाताओं को घर से वोट का मौका

प्रदेश के दो लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक) और दिव्यांगों को इस बार विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। वहीं, अति आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को भी पोस्टल बैलेट की सुविधा देने की कवायद जारी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि प्रदेश में 80 से अधिक आयु वर्ग के कुल एक लाख 58 हजार 742 मतदाता हैं, जिनमें 68 हजार 428 पुरुष, 90 हजार 312 महिला और दो अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। इसी प्रकार, 40 प्रतिशत से अधिक बेंचमार्क वाले प्रदेश में 68 हजार 478 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 43 हजार 672 पुरुष और 24 हजार 805 महिला मतदाता हैं। एक अन्य की श्रेणी में है। उन्होंने बताया कि इन सभी को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही विभाग की ओर से अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए भी पोस्टल बैलेट सुविधा देने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय को पत्र भेजा गया है। कोविड पीड़ित और कोविड संदिग्धों के लिए पहले ही पोस्टल बैलेट का विकल्प दे दिया गया है। 

दिव्यांगों, गर्भवतियों को डोली की सुविधा
सल्ट विधानसभा उप चुनाव में प्रयोग सफल होने के बाद कई क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगों को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए डोली की सुविधा भी दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक, इसके लिए भी पहले से ही इंतजाम कर दिया जाएगा।

ऐसे मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा
पोस्टल बैलेट की सुविधा का लाभ लेने के लिए फॉर्म 12-डी भरना होगा। यह फॉर्म बीएलओ की ओर से संबंधित मतदाता को उपलब्ध कराते हुए इसकी पावती लेनी होगी। बीएलओ अपने बूथ के क्षेत्र की सभी पावतियों को आरओ को उपलब्ध कराएंगे। अगर कोई निर्वाचक उपलब्ध नहीं है तो अधिसूचना के पांच दिन के भीतर बीएलओ को वहां से दोबारा जाकर पावती लेनी होगी। इसके बाद अधिसूचना के पांच दिन के भीतर ही बीएलओ को भरा हुआ फॉर्म 12-डी एकत्र करके आरओ तक पहुंचाना होगा। इनकी एक सूची तैयार होगी। यह सूची राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस आधार पर ही पोस्टल बैलेट डलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed