फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three lakh voters increased in Uttarakhand

चुनाव की तैयारी : उत्तराखंड में बढ़े तीन लाख मतदाता, 81 लाख का आंकड़ा पार

Thu, 06 Jan 2022 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 01:02 AM IST
सार

निर्वाचन विभाग ने किया मतदाता सूची का प्रकाशन। दून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक मतदाता। निर्वाचन विभाग की कसरत काम आई, जहिला-पुरुष, युवा मतदाता बढ़े।

विज्ञापन
Three lakh voters increased in Uttarakhand
demo pic...

विस्तार

प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए तीन लाख मतदाता और बढ़ गए हैं। इसके साथ ही राज्य में मतदाताओं का आंकड़ा 81 लाख पार कर गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक माह के अभियान में प्रदेश में एक लाख से अधिक युवा मतदाता भी जुड़े हैं।

विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि नवंबर तक प्रदेश में कुल 78 लाख 46 हजार मतदाता थे। एक से 30 नवंबर के बीच अभियान चलाया गया, जिसके बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 81 लाख 43 हजार 922 हो गई है। उन्होंने बताया कि 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या भी 46 हजार 765 से बढ़कर एक लाख 58 हजार आठ पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


काम आई निर्वाचन विभाग की कसरत
निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए कई तरह की कसरत की। इसके तहत जहां महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला चौपाल का आयोजन प्रदेशभर में किया गया तो दूसरी ओर जगह-जगह मशाल जलाकर भी जागरूकता बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को मतदाता बनाने के लिए परिवार रजिस्टर से पात्र होने जा रहे मतदाताओं की पहचान कर उनके वोट बनाने का लक्ष्य रखा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक, इन सभी कसरत और टीम वर्क के दम पर करीब तीन लाख नए मतदाता, मतदाता सूची से जुड़े हैं।

किस जिले में कितने मतदाता
उत्तरकाशी- 2,35,427
चमोली- 2,98,715
व्ुद्रप्रयाग- 1,92,724
टिहरी गढ़वाल- 5,29,865
देहरादून- 14,81,874
हरिद्वार- 14,17,026
पौड़ी गढ़वाल- 5,77,117
पिथौरागढ़- 3,81,581
बागेश्वर- 2,16,765
अल्मोड़ा- 5,38,826
चंपावत- 2,03,151
नैनीताल-7,12,912
ऊधमसिंह नगर- 12,99,939
कुल- 81,43,922

कितने पुरुष और कितने महिला मतदाता
पुरुष मतदाता- 42,24,288
महिला मतदाता- 39,19,334
अन्य - 300

कितने सर्विस मतदाता
कुल - 93,964
पुरुष- 91,396
महिला- 2568

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed