फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Delhi CM Arvind Kejriwal visit on 19th September

उत्तराखंड चुनाव 2022: पहली बार केजरीवाल का कुमाऊं दौरा, फिर एक नया एलान कर गरमाएंगे सियासत

Thu, 16 Sep 2021 03:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Sep 2021 03:11 PM IST
सार

2022 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने और पार्टी के विजन को जनता के सामने रखने के लिए केजरीवाल हर महीने में उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। जुलाई और अगस्त में केजरीवाल ने देहरादून आकर नए एलान कर सियासी माहौल गरमाया था।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Delhi CM Arvind Kejriwal visit on 19th September
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, नई दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर एक नया एलान कर उत्तराखंड की सियासत को गरमाएंगे। पहली बार कुमाऊं दौरे पर आ रहे केजरीवाल रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दे पर एलान सकते हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड: आप नेता कर्नल कोठियाल का कार्यक्रम खत्म हुआ तो श्रमिक मांगने लगे दिहाड़ी, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन


देहरादून में एलान कर गरमाया था सियासी माहौल
2022 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने और पार्टी के विजन को जनता के सामने रखने के लिए केजरीवाल हर महीने में उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। जुलाई और अगस्त में केजरीवाल ने देहरादून आकर नए एलान कर सियासी माहौल गरमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री प्रत्याशी के लिए कर्नल कोठियाल के नाम का किया था एलान
पहले दौरे में प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने बिजली माफ करने, किसानों को मुफ्त बिजली और 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का एलान किया। उनके इस एलान पर भाजपा व कांग्रेस मुफ्त बिजली देने की बात कही थी। जबकि 17 अगस्त को दूसरे दौरे में उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने और मुख्यमंत्री प्रत्याशी के लिए कर्नल अजय कोठियाल के नाम का एलान किया था। साथ ही देहरादून में रोड शो भी किया था। 



नया एलान कर सियासी माहौल गरमा सकते हैं केजरीवाल
19 सितंबर को केजरीवाल पहली बार कुमाऊं का दौरा करेंगे। इस दौरान रोजगार व स्वास्थ्य के मुद्दे पर नया एलान कर उत्तराखंड में सियासी माहौल गरमा सकते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कुमाऊं मंडल की सियासी नब्ज में टटोलेंगे। उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। 


पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड में रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव एक बड़ा मुद्दा है। कुमाऊं दौरे पर केजरीवाल इन मुद्दों को लेकर नया एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed