फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Congress Vijay Shankhnad rally on 10 November

उत्तराखंड चुनाव 2022: विजय शंखनाद रैली से चुनाव का 'शंखनाद' करेगी कांग्रेस, जुटेंगे प्रदेश भर के दिग्गज नेता

Sun, 07 Nov 2021 12:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Nov 2021 12:34 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: 10 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित विजय शंखनाद रैली में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव आदि कांग्रेसी जुटेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Congress Vijay Shankhnad rally on 10 November
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कांग्रेस 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। जनता ने इस बार कांग्रेस के पक्ष में पूरा मन बना लिया है। भाजपा सरकार के कामकाज से आम जनता निराश है। बेरोजगारी, महंगाई से आम जनता त्रस्त है। यह बात स्वराज आश्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कही। 

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष नैनवाल ने कहा कि 10 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित विजय शंखनाद रैली में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव आदि कांग्रेसी जुटेंगे। इस दिन चुनाव का बिगुल बजाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि यशपाल आर्य और संजीव आर्य का भी स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार: बल्यूटिया
यूथ कांग्रेस के आह्वान पर इंदिरानगर में बैठक हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जनता को गुमराह कर रही है। युवक कांग्रेस के जिला महासचिव मो. अरबाज के नेतृत्व में बैठक हुई। बल्यूटिया ने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र को मालिकाना हक से वंचित नहीं किया जा सकता। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि सरकार में युवा त्रस्त हो चुका है। इस दौरान लोगों ने समस्याएं बताईं। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजा अंसारी, दिलशाद अंसारी, आसिम सलमानी, शुएब अंसारी, मो. नवेद, साहिल खान, शुएब अख्तर, फैजान अंसारी, सोनू मालिक, आसिफ मंसूरी आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत नौ नवंबर को रखेंगे मौन व्रत 

पूर्व सीएम हरीश रावत आठ नवंबर से कुमाऊं दौरे पर रहेंगे। वह आठ नवंबर को शीशमहल काठगोदाम में राज्य स्थापना के पूर्व दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव खजान पांडे ने बताया कि नौ नवंबर को रावत 10 बजे से 11 बजे तक गोरा पड़ाव में तीनपानी-लालकुआं क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण नहीं करने के विरोध में सांकेतिक मौन उपवास करेंगे। 11 बजे के बाद हल्दूचौड़, बिंदुखत्ता में पदयात्रा कर आपदा पीड़ितों से भेंट करेंगे। उसके बाद सितारगंज में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसी दिन कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में दलित बस्तियों, ग्रामीण क्षेत्रों में पदयात्रा करेंगे। बंदोबस्ती गांव कालाढूंगी में चौपाल लगाएंगे और रात्रि विश्राम भी बंदोबस्ती गांव कालाढूंगी में करेंगे। 10 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित विजय शंखनाद रैली और यशपाल आर्य व संजीव आर्य के स्वागत समारोह में भाग लेंगे। 

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि रुद्रपुर-काठगोदाम हाईवे का काम चल रहा है। बाईपास रोड पर बरसात के समय गड्ढे हुए थे। उन्हें भरने का काम तीन नवंबर से शुरू किया गया था। दिवाली बड़ा पर्व है, इसे सभी लोग मनाते हैं। इसके कारण काम रुका था, पुन: काम शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस की सोच विकास विरोधी है, वह विकास के कार्यों में अवरोध उत्पन्न करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed