फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड चुनाव 2022: हरिद्वार के दूधाधारी चौक से हरकी पैड़ी के लिए निकली परिवर्तन यात्रा, हरीश रावत नहीं रहे मौजूद

Sat, 18 Sep 2021 06:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Sep 2021 06:53 PM IST
सार

यात्रा की सफलता के लिए शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और सह प्रभारी दीपिका पांडे समेत कई नेताओं ने गंगा पूजन किया।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Congress Parivartan Yatra in Haridwar, huge crowd gathered
कांग्रेस परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा आज शनिवार से हरिद्वार जिले में शुरू हो गई। यात्रा में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा मौजूद हैं। यात्रा में हरीश रावत मौजूद नहीं हैं, उन्हें पंजाब में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिरकत करनी है।



उत्तराखंड चुनाव 2022: मुफ्त बिजली और केजरीवाल मॉडल पर कर्नल कोठियाल ने दी खुली बहस की चुनौती

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने शनिवार को गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जिले में दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी। तीन दिनी यात्रा जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल हुए। अचानक पंजाब जाने के कारण पूर्व सीएम हरीश रावत यात्रा में शामिल नहीं हो सके। गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्षों के भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल रही है।


 

uttarakhand election 2022: Congress Parivartan Yatra in Haridwar, huge crowd gathered
कांग्रेस परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

भूपतवाला स्थित श्री राधा-कृष्ण धाम से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने शुक्रवार शाम हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर आशीर्वाद लिया था। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा भूपतवाला से शुरू होकर हरकी पैड़ी से अपर रोड होते हुए पोस्ट ऑफिस से रेलवे स्टेशन रोड पहुंची।

uttarakhand election 2022: Congress Parivartan Yatra in Haridwar, huge crowd gathered
कांग्रेस परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सबसे आगे नीले रंग की बस चल रही थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, रणजीत सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत अन्य वरिष्ठ नेता बैठे थे। बस की छत पर मेयर अनीता शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा समेत कई लोग कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए चंद्राचार्य चौक पहुंचे। हरिद्वार विधानसभा से यात्रा ज्वालापुर और रानीपुर विधानसभा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Congress Parivartan Yatra in Haridwar, huge crowd gathered
कांग्रेस परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

यहां नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता दिल की गहराई से परिवर्तन का मन बना चुकी है। बीजेपी ने वर्ष 2017 में किसानों का ऋण माफ करने का वादा किया था। साढ़े चार वर्षों में ऋण तो माफ नहीं हुआ, किसानों की उत्पीड़न जरूर हुआ। इनकी नीतियों से तंग आकर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कोरोना काल में जब लोग संक्रमण से जूझ रहे थे तो भाजपा सीएम बदलने में लगी थी। बीजेपी ने साढ़े चार साल में जनता पर तीन मुख्यमंत्री थोपे, यह जनता का अपमान है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Congress Parivartan Yatra in Haridwar, huge crowd gathered
कांग्रेस परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में जुमलों की सरकार चल रही है। बीजेपी शासन में आंदोलन के शहीदों, आंदोलनकारियों के सपनों और आकांक्षाओं को कुचला जा रहा है। 

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को पतन यात्रा बताते हुए यात्रा मार्ग का गंगा जल से शुद्धिकरण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गंगा को नहर बना दिया था। कांग्रेसियों को हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन का अधिकार नहीं है। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा निकलने के बाद मार्ग पर गंगा जल छिड़क कर शुद्धिकरण किया। विदित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। वह परिवर्तन यात्रा निकालकर पाखंड एवं दिखावा कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed