{"_id":"6144a480756e2044ee220486","slug":"uttarakhand-election-2022-colonel-ajay-kothiyal-challenges-open-debate-on-free-electricity-and-kejriwal-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव 2022: मुफ्त बिजली और केजरीवाल मॉडल पर कर्नल कोठियाल ने दी खुली बहस की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चुनाव 2022: मुफ्त बिजली और केजरीवाल मॉडल पर कर्नल कोठियाल ने दी खुली बहस की चुनौती
Fri, 17 Sep 2021 07:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:54 PM IST
सार
कर्नल अजय कोठियाल ने जारी बयान में कहा कि आप पार्टी के मुखिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुहिम अब बड़ी तेजी से उत्तराखंड में रंग लाती नजर आ रही है। केजरीवाल ने उत्तराखंड के पहले दौर में चुनावी घोषणा का शंखनाद करते हुए हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर चुके हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता (रिटा.) कर्नल अजय कोठियाल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता (रिटा.) कर्नल अजय कोठियाल ने मुफ्त बिजली और केजरीवाल के विकास मॉडल पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी को खुली बहस करने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच पर आकर इन मुद्दों पर बहस करें। इसके लिए आप पार्टी तैयार है।
विज्ञापन
उत्तराखंड चुनाव 2022: चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी बोले- धामी के नेतृत्व में उतरेगी भाजपा, वह ही होंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
केजरीवाल 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर चुके हैं
कर्नल अजय कोठियाल ने जारी बयान में कहा कि आप पार्टी के मुखिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुहिम अब बड़ी तेजी से उत्तराखंड में रंग लाती नजर आ रही है। केजरीवाल ने उत्तराखंड के पहले दौर में चुनावी घोषणा का शंखनाद करते हुए हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर चुके हैं।
विज्ञापन
अभियान से अब तक 13.79 लाख परिवार जुड़ चुके
पार्टी के मुफ्त बिजली अभियान से अब तक 13.79 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। मुफ्त बिजली उत्तराखंड की जनता का मौलिक अधिकार है। जिसे पार्टी दिलाएगी। पार्टी के मुफ्त बिजली अभियान से 7435 कार्यकर्ता अब तक प्रदेश के 9783 गांव में पहुंचे हैं। इस अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।
जुमलेबाजी करना भाजपा का काम
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के बयान पर कर्नल कोठियाल ने पलटवार करते हुए खुली बहस की चुनौती है। आप पार्टी जो कहती है वो करती है। जुमलेबाजी करना भाजपा का काम है। भाजपा नेता सार्वजनिक मंच पर आकर मुफ्त बिजली और केजरीवाल मॉडल पर चर्चा करें। विद्युत लोकपाल व पूर्व मुख्यसचिव सुभाष कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में चल रहे टीएचडीसी मामले में मजबूत पैरवी करे तो उत्तराखंड को 1100 मेगावाट बिजली हर महीने मुफ्त मिल सकती है।