फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Chief Minister Pushkar Singh Dhami says my aim to bring smile on the face of every Uttarakhandi

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने कहा- हर उत्तराखंडी के चेहरे पर मुस्कान लाना लक्ष्य, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

Sun, 28 Nov 2021 12:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, कपकोट/बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपकोट/बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 28 Nov 2021 12:30 PM IST
सार

uttarakhand election 2022: कपकोट के दूरस्थ क्षेत्र कर्मी में दानपुर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना भाषण सेना और सैनिकों पर केंद्रित रखा।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Chief Minister Pushkar Singh Dhami says my aim to bring smile on the face of every Uttarakhandi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह अपना एक-एक क्षण प्रदेश की सवा करोड़ जनता के चेहरों पर मुस्कान लाने में खर्च करेंगे। इस कार्य में वह मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से जुट गए हैं। उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार का नाम लिए बगैर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सात साल आजाद भारत के शेष 67 सालों पर भारी हैं। प्रदेश सरकार ने 24 हजार पदों पर नियुक्ति का फैसला लिया है। 12 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान और चीन तक आंख दिखाने की हिमाकत नहीं कर सकता
कपकोट के दूरस्थ क्षेत्र कर्मी में दानपुर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना भाषण सेना और सैनिकों पर केंद्रित रखा। उन्होंने कहा कि पीएम ने सैनिकों की 40 साल पुरानी वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा करने में देर नहीं लगाई। मोदी के नेतृत्व में आज देश सुरक्षित है। पाकिस्तान तो छोड़िए आज चीन तक आंख दिखाने की हिमाकत नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: वाम दलों की नींव तो थी मजबूत, लेकिन नहीं बन पाया ‘लाल किला’
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना ने चीन को गलवां में करारा सबक सिखाया है। हालांकि, देश ने बीस जांबाज सैनिकों को खोया लेकिन चीन को समझ में आ गया कि भारत अब पुराना भारत नहीं रहा। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की सेना को पूरी छूट दी हुई है। 
 आज सेना को दुश्मनों पर गोली चलाने के लिए सरकार के आदेश का इंतजार नहीं करना पड़ता है। सीमा पर तैनात सैनिकों पर हमला करने वाले दुश्मनों को सीधे मौत के घाट उतारा जाता है। उन्होंने कहा कि देश पर 55 साल तक एक परिवार का राज रहा। भाजपा परिवारवाद से नहीं चलती। 


खेल नीति का भी सीएम ने किया जिक्र 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने नई खेल नीति लागू की है। नई खेल नीति के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के खिलाड़ियों के सारे खर्च सरकार उठाएगी। सरकार ने आंदोलनकारियों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की है। अब राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित को भी पेंशन देने का प्रावधान बनाया गया है। 

बागेश्वर के लोगों का रेल का सपना जल्द पूरा होगा 
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। ब्रॉडगेज लाइन का सर्वे कराने के लिए धन भी अवमुक्त कर दिया गया है। जल्द ही बागेश्वर के लोगों का ट्रेन का सपना पूरा होगा। कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का कष्ट दूर करने के लिए मात्र दो रुपये किलो में घास उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे महिलाओं के सिर का बोझ भी कम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed