फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022 : BJP star campaigner Ravi Kishan reached Nainital

Uttarakhand Election 2022 : नैनीताल पहुंचे सांसद रवि किशन, कहा- देवभूमि में धामी को लाने की ललक

Sat, 12 Feb 2022 03:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Feb 2022 03:37 PM IST
सार

नैनीताल में रवि किशन ने होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देवभूमि में धामी को लाने की ललक है। वह युवाओं की पसंद हैं। इसलिए उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार आएगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 : BJP star campaigner Ravi Kishan reached Nainital
खटीमा में सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव के आखिरी दिन आज सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए एक के बाद एक स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक सांसद रवि किशन को भेजा है।

विज्ञापन


नैनीताल में रवि किशन ने पहले होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि में धामी को लाने की ललक है। वह युवाओं की पसंद है। इसलिए उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार आएगी। उत्तर प्रदेश में चुनाव नतीजों पर सांसद रवि किशन ने कहा कि तीन सौ से अधिक सीटें भाजपा की यूपी में आएंगी। बताया कि यूपी में पहले चरण में हुए चुनाव में भाजपा का असर दिखा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: हिजाब को लेकर सीएम धामी का बयान, शपथ ग्रहण करते ही तैयार करेंगे ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’
विज्ञापन
विज्ञापन


50 प्रतिशत से अधिक मतदान होता है। तो भाजपा के पक्ष में असर होता है। रवि किशन ने कहा कि यूपी जैसे असर ही उत्तराखंड में भी दिखेगा। प्रधानमंत्री माेदी का विजन आगे बढ़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उत्तराखंड बहुत खास है।
 

कांग्रेस सरकार में कोरोना संक्रमण आया होता तो देश बर्बाद हो जाता

कहा पीएम मोदी की यहां आस्था है। और भाजपा की एक भारत अखंड भारत की है। जनता यह बात जानती है। उन्होंने कहा कि दो साल देश ने काेरोना की मार को झेली है। और ऐसे मुश्किल वक्त में भाजपा सरकार ने देश को संभाला। देश के 80 करोड़ परिवार को मुफ्त में राशन दिया गया।

फ्री में वैक्सीन लगाई गई। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार में कोरोना संक्रमण आया होता तो देश बर्बाद हो जाता। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर सांसद रवि किशन ने कहा कि यह फेक है।

कहा कि भाजपा ही देश को आगे बढ़ा सकती है और जनता इस बात को जानती है। विरोधियों पार्टियां अपने फायदे के लिए इस तरह के मामलों को तूल दे रही हैं। पत्रकारावार्ता के सांसद रवि किशन यहां से सीएम की जनसभा में पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने सांसद के खटीमा आगमन पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed