{"_id":"6193e26cf5477e26a35e5bda","slug":"uttarakhand-election-2022-bjp-leaders-will-gather-in-dehradun-to-put-electoral-roadmap-on-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव 2022: चुनावी रोडमैप को धरातल पर उतारने के लिए देहरादून में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चुनाव 2022: चुनावी रोडमैप को धरातल पर उतारने के लिए देहरादून में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज
Wed, 17 Nov 2021 01:50 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:50 AM IST
सार
Uttarakhand Election 2022: प्रदेश कार्यसमिति 24 व 25 नवंबर को हो सकती है। इसके बाद 26 नवंबर को जनसभा होगी। इसे पार्टी के केंद्रीय और प्रांतीय दिग्गज संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बनाए गए अपने रोडमैप को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा इस माह के आखिरी हफ्ते में प्रदेश कार्यसमिति बैठक और एक जनसभा करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश कार्यसमिति 24 व 25 नवंबर को हो सकती है। इसके बाद 26 नवंबर को जनसभा होगी। इसे पार्टी के केंद्रीय और प्रांतीय दिग्गज संबोधित करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति में एक केंद्रीय मंत्री को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया है। पार्टी ने अपना चुनावी रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप को जमीन पर शत प्रतिशत उतारने के लिए प्रदेश कार्यसमिति में रणनीति बनाई जाएगी। चुनाव से पहले हो रही इस कार्यसमिति में 500 से अधिक पार्टी पदाधिकारी व नेता भाग लेंगे।
विज्ञापन
चुनाव 2022: जेपी नड्डा ने साधा निशाना, कहा- जिस बंगाल ने देश को दिशा दी, आज वो बहुत बुरे दौर से गुजर रहा
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पूरी तरह से चुनावी रणनीति पर केंद्रित इस बैठक में 70 विधानसभाओं में तैनात चुनाव प्रभारी, विस्तारक व संयोजक भी बुलाए गए हैं। उनके अलावा पार्टी की चुनावी रणनीति के हिसाब से जिन नेताओं की हैसियत है, उन्हें भी बैठक में बुलाए जाने की संभावना है।
पार्टी के सभी प्रमुख दिग्गज जुटेंगे
केंद्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के सभी प्रमुख दिग्गज जुटेंगे। केंद्र से राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत सभी सह प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी भी दून पहुंचेंगे।
33 विभागों की बैठक पहले होगी
चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक पहले 24 नवंबर से 26 नवंबर तक तय की गई थी। लेकिन अब इस समिति के 33 विभागों का प्रस्तुतिकरण 21, 22 व 23 नवंबर को होगा।
चुनावी जनसभा की तैयारी
पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के साथ एक चुनावी जनसभा करने की भी तैयारी कर रही है। इस जनसभा में केंद्रीय नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री को बुलाने की तैयारी है।