फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: BJP National President JP Nadda Attend mass Bengali society Samwad Program

चुनाव 2022: जेपी नड्डा ने साधा निशाना, कहा- जिस बंगाल ने देश को दिशा दी, आज वो बहुत बुरे दौर से गुजर रहा

Tue, 16 Nov 2021 09:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Nov 2021 09:54 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रुद्रपुर में बंगाली समाज के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: BJP National President JP Nadda Attend mass Bengali society Samwad Program
बंगाली समाज के कार्यक्रम में जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यध जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बगैर भारत की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने एक कहावत का हवाला देते हुए कहा कि पहले बंगाल सोचता है और फिर पूरा देश लेकिन पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: जेपी नड्डा ने अल्मोड़ा में ली भाजपा कोर ग्रुप कमेटी की बैठक, बोले- 60 प्लस के मिशन को सफल बनाएं कार्यकर्ता
विज्ञापन


मंगलवार को रुद्रपुर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित बंगाली समाज के जन संवाद कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शिकरत की। बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रूप से उनका स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि आज बंगाली समाज की समस्याओं के निपटारे को लेकर जितनी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है, उतनी किसी को नहीं। सरकार ने बंगाली समाज के सम्मान के लिए युवाओं के प्रमाणपत्रों से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द हटवाया है। उन्होंने कहा कि जिले में निवास कर रहे बंगाली समाज के हितों को लेकर सरकार गंभीर है। 

नड्डा ने कार्यक्रम में बंगाली समाज के लोगों से सीधा संवाद करते हुए यह भी पूछा कि क्या आपको मुख्यधारा का जीवन जीने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है। लोगों ने जवाब देते हुए कहा कि वह संतुष्ट हैं। पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थित पर बोलते हुए नड्डा ने कहा कि वहां आज भ्रष्टाचार व अराजकता का बोलबाला है। बंगाल के करीब 80 हजार लोगों को विस्थापन करना पड़ा है। भाजपा हमेशा से बंगाली समाज के साथ खड़ी है।

पश्चिम बंगाल की धरती सुभाष चंद्र बोस, रविंदनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद जैसी महान विभूतियों की जननी रही है। भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म भी पश्चिम बंगाल में ही हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बंगाली समाज के हितों के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। जिले से कोलकाता के लिए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के माध्यम से सीधी सेवाएं शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। 

संगठित होकर जनहित के कार्य करना भाजपा का उद्देश्य: नड्डा

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों व विस्तारकों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा उद्देश्य संगठित होकर एक दल के रूप में जनहित और समाज के लिए समर्पण भाव से कार्य करना है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के ही नहीं, बल्कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।

 प्रदेश संगठन पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों, सह प्रभारियों व विधानसभा विस्तारकों की बैठक में नड्डा ने कहा कि भाजपा वर्ष-2022 के विजय अभियान की ओर बढ़ रही है। भाजपा की असली ताकत बूथ पर बैठा कार्यकर्ता है, जो चुनाव को बदलने की ताकत रखता है। देश में करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिवार देश और राज्य में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और विधानसभा विस्तारकों से कहा कि संगठन की ओर से  मिले कार्यों पर पूर्ण ताकत झोंक दें। नड्डा ने कहा कि इससे विपक्षी दल चुनावी पक्षी बनकर छटपटाते दिखेंगे। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2022 का विधानसभा चुनाव जीता जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि वर्ष 2022 की विजय प्रदेश के लिए एक बड़ा संदेश लेकर आएगी। विपक्षी दलों के पास न इस तरह का संगठन है और न कार्यकर्ता। इससे पूर्व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारतभूषण चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

नड्डा का काफिला रोकने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला रोकने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। काफिला गुजरने तक पुलिस ने उन्हें रोके रखा। मंगलवार को कांग्रेसी डीडी चौक पहुंचे और छह सूत्री मांगों को लेकर हाइवे किनारे धरने पर बैठ गए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि बाढ़ आपदा से व्यापारी और किसान प्रभावित हुआ है। हरियाणा, पंजाब और यूपी प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए। इन राज्यों से दान में आए रुपयों से भी अभी तक प्रभावितों की आर्थिक सहायता नहीं की गई। उन्होंने आपदा पीड़ितों का दोबारा सर्वेक्षण कराकर मुआवजा देने, किसानों को जल्द मुआवजा देने, सब्सिडी के साथ खाद उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें उठाईं। 

इस बीच वहां से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का काफिल गुजरा तो कांग्रेसी सड़क पर आने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। काफिला गुजरने के बाद कांग्रेसी दोबारा धरने पर बैठ गए। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, संदीप चीमा, कामेश्वर सिंह जेटली, अरुण पांडे, मोनिका ढाली, सुशील गाबा, सपना गिरी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed