फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma reached Uttarakhand for election campaign, surrounded Congress over hijab controversy 

Uttarakhand Election 2022: चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा, हिजाब विवाद को बताया कांग्रेस की देन

Fri, 11 Feb 2022 08:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Feb 2022 08:07 PM IST
सार

असम के सीएम ने कहा कि का कर्नाटक में हिजाब को लेकर उपजा विवाद भी कांग्रेस की देन है। भाजपा जात-पात की राजनीति नहीं करती।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma reached Uttarakhand for election campaign, surrounded Congress over hijab controversy 
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। इंदिरा गांधी खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे सरमा ने यहां कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। सभा में भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से जमकर तालियां बटोरीं। दोनों ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

विज्ञापन


बिस्वा ने कहा कांग्रेस की सोच है कि मुसलमान सिर्फ वोट देने तक सीमित रहें
शुक्रवार को असम के सीएम का हेलिकॉप्टर चीनी मिल मैदान में उतरा। यहां विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। खेल मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम हिमंता ने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि मुसलमान सिर्फ वोट देने तक सीमित रहें। उन्होंने अपने प्रदेश में 630 मदरसे बंद करवाए हैं।
विज्ञापन


उन बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई से जोड़ा जाएगा, क्योंकि मदरसे की शिक्षा से कोई इंजीनियर या डॉक्टर नहीं बनता। कहा कि कर्नाटक में हिजाब को लेकर उपजा विवाद भी कांग्रेस की देन है। भाजपा जात-पात की राजनीति नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखें...Election 2022: उत्तराखंड में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- भले ही पांच साल में तीन सीएम बदले, लेकिन विकास नहीं रुका


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता हरीश रावत मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं। हम ऐसी यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं जिसमें शिक्षा लेकर बच्चे को भारत में कहीं भी नौकरी मिल जाए। भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने उपस्थितजनों से आशीर्वाद मांगा। 

यहां कन्हैया मित्तल ने दर्शकों को अपने भजनों से खूब रिझाया। इस दौरान कन्हैया की ‘भगवा दो’ सीडी का असम के सीएम ने विमोचन किया। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। यहां विपिन जल्होत्रा, रिंकू गुप्ता, दिनेश थुआल, नितिन चरन, सोनू अरोरा, प्रतिभा रघुवंशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed