फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chunav 2022: Defense Minister Rajnath Singh public meeting in Ghansali today

Election 2022: उत्तराखंड में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- भले ही पांच साल में तीन सीएम बदले, लेकिन विकास नहीं रुका

Fri, 11 Feb 2022 04:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Feb 2022 04:17 PM IST
सार

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी क्रम में इन दिनों उत्तराखंड में केंद्रीय नेताओं को जमावड़ा लग रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Chunav 2022: Defense Minister Rajnath Singh public meeting in Ghansali today
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI FIle Photo

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने टिहरी जिले के घनसाली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के अंदर जब भाजपा की सरकार बनी थी तो उस वक्त देश की सेना कई समस्याओं से जूझ रही थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही देश आर्थिक के रूप में मजबूत हुआ है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश कमजोर नहीं बल्कि मजबूत है। जो दुश्मन को सीमा पार जाकर उसी के घर में  मारने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिर एक बार भाजपा कि सरकार बनने जा रही है। जिसके बाद प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
विज्ञापन


Election 2022: उत्तराखंड में एक दशक बढ़े 30 प्रतिशत मतदाता, धर्मपुर विधानसभा सबसे अधिक बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अदला बदली की सरकार नहीं होनी चाहिए
उन्होंने भारत सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश के अंदर एक कुशल सरकार मौजूद है। चाहे वो किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल नल योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को आज लाभ मिल रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अदला बदली की सरकार नहीं होनी चाहिए। इससे विकास योजनाओं पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भले ही इन पांच वर्ष के कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बदले गए हों, लेकिन हमारी सरकार ने देवभूमि के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी है।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी बनेगी हरिद्वार

उत्तराखंड को एक लाख करोड़ रुपए का आर्धिक पैकेज देने का काम किया है। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही हरिद्वार योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी बनेगी। इस मौके पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, आनंद सिंह, ब्लाक प्रमुख बसुमती घनाता, जयवीर सिंह मिया, कमलेश्वर कांसवाल आदि  कार्यकर्ता मौजूद रहे।


12 को रामनगर में रहेंगे राजनाथ सिंह
वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 फरवरी को रामनगर में भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एमपी कॉलेज मैदान में चुनावी रैली की तैयारियां की जा रही हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता भी रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी गणेश रावत ने बताया कि पार्टी ने रैली का संयोजक भगीरथ लाल चौधरी और सह संयोजक नरेंद्र शर्मा को बनाया है। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। तीनों मंडलों में पदाधिकारियों ने रैली को भव्य बनाने को जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed