फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Arvind Kejriwal's Kashipur tour postponed in mourning of deaths in helicopter crash in Tamil Nadu

Uttarakhand Election 2022: तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई मौतों के शोक में अरविंद केजरीवाल का काशीपुर दौरा स्थगित

Thu, 09 Dec 2021 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Dec 2021 01:26 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल का 11 दिसंबर को उत्तराखंड के काशीपुर शहर का दौरा रद्द कर दिया गया है। काशीपुर आगमन को लेकर रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में 10 दिसंबर को रखी गई प्रेस वार्ता भी रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Arvind Kejriwal's Kashipur tour postponed in mourning of deaths in helicopter crash in Tamil Nadu
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सीडीएस बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 सैन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की वायुयान दुर्घटना में हुई मृत्यु के शोक में अरविंद केजरीवाल का काशीपुर दौरा स्थगित कर दिया गया है। अब वो 14 दिसंबर को आएंगे।

विज्ञापन

शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा स्थगित कर दिया गया है। पार्टी ने इस दुर्घटना को देश के प्रति बहुत बड़ी क्षति बताया है और दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा है कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और अन्य सैनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की मृत्यु से पूरा देश शोक में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीएस बिपिन रावत: जिनके शौर्य से घबराते थे चीन और पाकिस्तान, उनके असमय जाने से शोक में डूबा उत्तराखंड, दी भावुक विदाई, तस्वीरें

इस दुर्घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। उत्तराखंड ने अपना जांबाज लाल खोया है। संकट की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी पीड़ित सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का 11 दिसंबर को उत्तराखंड के काशीपुर शहर का दौरा रद्द कर दिया गया है।

केजरीवाल के काशीपुर आगमन को लेकर रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में 10 दिसंबर को रखी गई प्रेस वार्ता भी रद्द कर दी गई है। बाली ने कहां है कि दिवंगत बिपिन रावत पूरे देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी थे, इसलिए राष्ट्रीय शोक भी पूरे देश में होना चाहिए।


आम आदमी पार्टी ने आगामी तीन दिनों तक सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर गुरुवार को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि सीडीएस जनरल विपिन रावत हमारे देश और प्रदेश की शान थे। जिन्होंने कई बार अपने पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन देशों को कड़ा संदेश देने का काम किया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जनरल रावत के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि जनरल रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य अफसरों के निधन पर आगामी तीन दिनों तक सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 11 दिसंबर को काशीपुर का दौरा स्थगित कर दिया गया है, अब केजरीवाल 14 दिसंबर को काशीपुर आएंगे। इस मौके पर प्रवक्ता उमा सिसोदिया, जोनल प्रभारी अमित कुमार, आप प्रवक्ता रविंद्र आंनद, संजय भट्ट, हिमांशु पुंडीर, नितिन जोशी, भूपेंद्र फरासी, दीपक सेलवान, सतीश शर्मा, डिंपल सिंह, सुशील सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed