फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand education department officers video viral about bribe

उत्तराखंड: मदद मांगने वालों से चाय पानी का खर्चा ले रहे अफसर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fri, 28 Sep 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Updated Fri, 28 Sep 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand education department officers video viral about bribe
वाट्स्अप पर वायरल वीडियो

शिक्षा विभाग के जिला स्तर के दो अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब विभाग के ही एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारी को चाय पानी के खर्च के नाम पर पैसा लेते दिखाया गया है।  

विज्ञापन


पौड़ी में शिक्षा विभाग के दो अफसरों के खिलाफ बीते दिनों दो वीडियो वायरल हुए। इसमें एक वीडियो में एक अफसर द्वारा किसी व्यक्ति से पैसा लिया जाना दिखाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद धारा रोड निवासी एक व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन


वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से भी इस प्रकरण में डीएम, एसएसपी और थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई।

वीडियो वायरल होने के मामले की जांच के आदेश  

विभाग के दो बड़े अफसरों के खिलाफ मामला थमा भी नहीं था कि शुक्रवार को शिक्षा विभाग से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो गया। इसमें एक व्यक्ति द्वारा सीईओ कार्यालय के एक कर्मचारी को पैसे देते हुए दिखाया गया है, लेकिन कर्मचारी द्वारा दो हजार रुपये लेते हुए यह कहा गया कि यह चाय पानी का है।  

वीडियो वायरल होने के मामले की जांच के आदेश  
शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जुड़े वीडियो वायरल के मामले में अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट को जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षा निदेशक ने कहा कि अपर निदेशक की ओर से दोनों अधिकारियों का जवाबतलब किया गया है। उन्होंने इस मामले में एडी से जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed