फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand District Sainik Welfare Officer of Bageshwar in trouble in bribery case dismissal order issued

Uttarakhand: रिश्वत प्रकरण में बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पर गिरी गाज, बर्खास्तगी के आदेश जारी

Tue, 27 May 2025 11:54 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 May 2025 11:54 AM IST
सार

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand District Sainik Welfare Officer of Bageshwar in trouble in bribery case dismissal order issued
आदेश जारी - फोटो : freepik.com

विस्तार

बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेनि) को शासन ने बर्खास्त कर दिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पर उपनल कर्मचारी का अनुबंध बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की घूस लेने का आरोप है। विजिलेंस ने आरोपी को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, सैनिक कल्याण जैसे संवेदनशील विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की किसी भी शिकायत पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं।
विज्ञापन


Uttarakhand: पंचायत की सूचना छिपाने पर वीडीओ निलंबित, 25 हजार रुपये जुर्माना लगा, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा, सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने जारी आदेश में कहा, कैलाश चंद्र की शिकायत पर विजिलेंस ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। घूस लेने के आरोपी अधिकारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed