फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand disaster dead people

केदारनाथ में मरे इन लोगों के मिले वारिस

Sat, 28 Jun 2014 01:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Jun 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand disaster dead people

केदारघाटी की आपदा में मारे गए बीस लोगों की पहचान होने की उम्मीद जग गई है। हैदराबाद प्रयोगशाला से बीस नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


इससे एक साल से अपनों की पहचान के लिए भटक रहे परिजनों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, किन लोगों के डीएनए का मिलान हुआ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। एक-दो दिन में इनकी सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन


गत वर्ष केदारनाथ में आई आपदा में हजारों लोग लापता हो गए थे। केदारघाटी और आसपास के क्षेत्र में अब तक 662 शव मिले हैं, जिनमें से 631 के डीएनए सैंपल पुलिस ने संरक्षित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 परिजनों ने अपने डीएनए सैंपल दिए

uttarakhand disaster dead people

लापता लोगों की तलाश में उत्तराखंड आने वाले 200 परिजनों ने अपने डीएनए सैंपल मिलान के लिए दिए थे, लेकिन एक साल बाद भी इसकी रिपोर्ट नहीं मिली थी।

अमर उजाला ने 21 जून के अंक में ‘369 दिन, 631 शव और एक भी वारिस नहीं’ शीर्षक से प्रकाशित खबर में खुलासा किया था कि पुलिस अधिकारियों की सुस्ती और ठीक से पैरवी न करने के कारण हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर डीएनए फिंगर प्रिंट एंड डायग्नोस से रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। जबकि आपदा में मारे गए कई लोगों के परिजन अब भी भटक रहे हैं।

वैज्ञानिकों से संपर्क किया

uttarakhand disaster dead people

खबर का संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने हैदराबाद स्थित लैब के वैज्ञानिकों से संपर्क किया। अब वैज्ञानिकों ने गृह विभाग को बीस डीएनए मिलान की बात बताई है।

अपर सचिव पुष्पक ज्योति ने बताया कि सूची एक-दो दिन में विभाग को उपलब्ध हो जाएगी। इससे साफ हो जाएगा कि किन मृतकों की पहचान हो गई है। बताया कि सूची मिलते ही सार्वजनिक कर ली जाएगी।

आपदा में जान गवांने वाले लोगों के परिजन डीएनए मिलान के लिए अब भी खून के सैंपल दे सकते हैं। इसके लिए दून अस्पताल में व्यवस्था है। सैंपल को तुरंत डीएनए मिलान के लिए हैदराबाद प्रयोगशाला भेज दिया जाएगा।
-राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed