{"_id":"59bbf1904f1c1b2b688b4cef","slug":"uttarakhand-crpf-soldier-death-due-to-dengue-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दिल्ली अस्पताल में भर्ती CRPF के दरोगा की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दिल्ली अस्पताल में भर्ती CRPF के दरोगा की डेंगू से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 15 Sep 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट विकासखंड के पम्दा निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक ललित मोहन जोशी (52) का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले डेंगू हो गया था। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जोशी सीआरपीएफ द्वारिका (दिल्ली) में एसआई के पद पर तैनात थे। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां बृहस्पतिवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। जोशी का अंतिम संस्कार बनबसा में किया गया, जबकि अंतिम क्रियाकर्म उनके पैतृक निवास पम्दा में होगा।
विज्ञापन
वे अपने पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। निधन पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, योगेश मेहता, लड़ीधुरा मंदिर समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, जगदीश अधिकारी, राजू अधिकारी, प्रकाश अधिकारी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन