फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News: Youth Done Brutal Murder for One Thousand Rupees

एक हजार रुपये के लिए खून खराबा: दौड़ा-दौड़ाकर युवक पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, ऐसे उतारा मौत के घाट

Tue, 09 Aug 2022 07:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Aug 2022 07:52 PM IST
सार

सोमवार रात करीब 10.30 बजे हबीब ने कमरुद्दीन को बात करने के लिए बुलाया। दोनों सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच हबीब ने चाकू निकालकर कमरुद्दीन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: Youth Done Brutal  Murder for One Thousand Rupees
पकड़ा गया हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधार दिए एक हजार रुपये के लिए एक युवक ने दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही हत्यारोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी कमरुद्दीन ने गांव निवासी हबीब से कुछ दिन पहले एक हजार रुपये लिए थे। हबीब कमरुद्दीन पर एक हजार रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। इसे लेकर कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हो गया था। आरोप है कि सोमवार रात करीब 10.30 बजे हबीब ने कमरुद्दीन को बात करने के लिए बुलाया। दोनों सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच हबीब ने चाकू निकालकर कमरुद्दीन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कमरुद्दीन ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने दौड़कर चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह तलाश की। इस बीच पुलिस ने आरोपी को बूचड़ी रेलवे फाटक के पास गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर दिया। वहीं, मृतक के भाई अब्दुल कादिर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आरोप लगाया कि गांव के इखलाख और इमरान के कहने पर हबीब ने कमरुद्दीन की हत्या की है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ हबीब को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जिन दो लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है। उनकी संलिप्तता है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

दो सौ रुपये में खरीदा था चाकू

पुलिस पूछताछ में आरोपी हबीब ने बताया कि कमरुद्दीन रुपये मांगने पर लगातार उसे धमकी दे रहा था। सोमवार रात बातचीत करने से पहले उसने दो सौ रुपये का चाकू एक दुकान से खरीदा था। रुपये मांगने पर उसने अभद्रता कर दी थी। इसपर उसने चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी। 

पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े परिजन
सोमवार रात पुलिस ने आरोपी हबीब को गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच मंगलवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और दो लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया। साथ ही उनकी गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़ गए। इस पर पुलिस ने परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम कराया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed