फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update: No new infected found for six days now only six active cases

Uttarakhand Corona Update: लगातार छह दिनों से नहीं मिला नया संक्रमित, अब केवल छह सक्रिय मामले

Sun, 05 Feb 2023 10:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Feb 2023 10:12 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 31 जनवरी से प्रदेश में कोरोना का नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update: No new infected found for six days now only six active cases
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आई है। वर्तमान में हरिद्वार और पौड़ी जिले में ही सिर्फ छह सक्रिय मामले हैं। लगातार छह दिनों से प्रदेश में नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 31 जनवरी से प्रदेश में कोरोना का नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा सक्रिय मामले लगातार कम होने से कोरोना संक्रमण ढाई साल पहले की शुरुआती स्थिति में पहुंच गया है। हरिद्वार में पांच और पौड़ी जिले में एक सक्रिय मरीज है।
विज्ञापन


Dehradun: मिड डे मील में शामिल करेंगे स्थानीय उत्पाद,  परिषद की स्थायी समिति की 15वीं बैठक में चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की रिकवरी दर 96.4 प्रतिशत है। राज्य कोविड कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन प्रदेश में पिछले छह दिनों से नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। कोरोना काल में पहली बार राज्य में छह सक्रिय मामले हैं। संक्रमण पर निगरानी और सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग लगातार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed