Uttarakhand Corona Update: 30 नए संक्रमित मिले, 66 मरीज हुए ठीक, 21 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
Uttarakhand Corona Update: 66 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की सक्रिय मरीजों की संख्या 81 रह गई है।
विस्तार
बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 66 संक्रमित ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, रविवार को सामने आए 30 नए मामलों में देहरादून के 21, हरिद्वार के चार, नैनीताल के तीन और ऊधमसिंह नगर के दो मामले शामिल हैं।
Uttarakhand: हल्द्वानी जेल में एक महिला समेत 55 कैदी मिले HIV संक्रमित, मचा हड़कंप
वहीं, 66 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की सक्रिय मरीजों की संख्या 81 रह गई है। रविवार को प्रदेश में 21 लोगों ने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई।
10 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कोविड संक्रमण रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। सभी अस्पतालों में संक्रमण की रोकथाम व बचाव के इंतजाम परखने के लिए 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल किया जाएगा। वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में 7703 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और आरटीपीसीआर जांच के लिए 11 लैब संचालित हैं।