फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 55 prisoners in Haldwani jail Found HIV Aids Positive

Uttarakhand: हल्द्वानी जेल में एक महिला समेत 55 कैदी मिले HIV संक्रमित, मचा हड़कंप

Sun, 09 Apr 2023 06:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Updated Sun, 09 Apr 2023 06:37 PM IST
सार

हल्द्वानी उपकारागार में 1673 कैदी-बंदी हैं। समय-समय कैदियों व बंदियों की स्वास्थ्य जांच होती है और संबंधित बीमारियों की दवा दी जाती हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 55 prisoners in Haldwani jail Found HIV Aids Positive
कैदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हल्द्वानी उपकारागार में बंद 55 कैदियों-बंदियों में एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। अधिकतर संक्रमित कैदी एनडीपीएस एक्ट के तहत बंद हैं। सुशीला तिवारी समेत अन्य अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


हल्द्वानी उपकारागार में 1673 कैदी-बंदी हैं। समय-समय पर कैदियों व बंदियों की स्वास्थ्य जांच होती है और संबंधित बीमारियों की दवा दी जाती हैं। बीते दिनों उप कारागार में लगे स्वास्थ्य जांच कैंप में 55 कैदी-बंदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में 35 नए कोरोना संक्रमित मिले, देहरादून जिले में सबसे अधिक मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आए संक्रमितों में वर्ष 2019 से लेकर अब तक मौजूद कैदी-बंदी हैं। इनमें से कई संक्रमित बीते कई वर्षों से पीड़ित हैं और उनका लगातार इलाज भी चल रहा है जबकि कुछ कैदी नए हैं।

जेल प्रशासन के मुताबिक, कई पुराने संक्रमित ऐसे हैं जिनका पहले से ही निजी अस्पतालों से इलाज चल रहा है। प्रभारी जेल अधीक्षक ने बताया कि संक्रमितों को अगल बैरक में रखा गया है। उन्हें चिकित्सकीय सलाह से दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा नियमित जांच आदि की भी व्यवस्था की गई है।

एनडीपीएस एक्ट के आरोपियों में संक्रमण ज्यादा
जेल प्रशासन के मुताबिक, संक्रमित कैदियों व बंदियों की संख्या उनकी ज्यादा है जो एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में दाखिल कराए गए हैं। कई संक्रमित ऐसे हैं जो जेल के बाहर इंजेक्शन लगाकर नशा करते थे। एक ही सिरिंज से कई लोगों का नशा करना इस बीमारी की वजह बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों में एक महिला कैदी भी शामिल है। बताया कि महिला कैदी का पति भी एचआईवी संक्रमित है। हालांकि वह वर्तमान में जेल के बाहर है लेकिन महिला उप कारागार में ही सजा काट रही है।

संक्रमितों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्हें दवाइयां भी मुहैया कराई जा रही हैं। ये सभी संक्रमित एक ही दिन के नहीं हैं। बीते कई वर्षों से सजा काट रहे कई कैदी संक्रमित हैं जिनका लंबे समय से इलाज चल रहा है।
-प्रमोद पांडे, प्रभारी जेल अधीक्षक, हल्द्वानी उप कारागार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed