फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand connection of modi

केदारनाथ घाटी की गुफा में रहे थे 'पीएम' मोदी

Wed, 21 May 2014 08:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 May 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand connection of modi

उत्तराखंड मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वाकई ‘ऊर्जा’ प्रदेश रहा है। सियासी क्षितिज पर धूमकेतु की तरह उभरे मोदी को आध्यात्मिक और मानसिक ऊर्जा इसी प्रदेश से मिली।

विज्ञापन


उत्तराखंड की धरती पर ही बाबा रामदेव ने मोदी को बुलाकर उन्हें पहली बार प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर प्रोजेक्ट किया था।

बीते साल 16-17 जून की आपदा में भी मोदी भागे-भागे उत्तराखंड आए। न सिर्फ उन्होंने फंसे गुजरातियों को निकाला बल्कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भी रखा।

विज्ञापन

इसी घाटी में रहकर की मोदी ने साधना

uttarakhand connection of modi

सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने से पूर्व मोदी केदारनाथ की गुफा में साधना और बदरीधाम में आराधना कर चुके हैं।

मोदी का उत्तराखंड (अविभाज्य उत्तर प्रदेश) कनेक्शन 80 के दशक से शुरू हुआ था। मोदी ने गरुड़चट्टी की एक गुफा में एकाग्रता और आत्मविश्वास की वृद्धि के लिए दो सप्ताह से ज्यादा बाबा केदारनाथ की साधना की थी।

बदरीधाम में आराधना
मोदी मई 2010 में भी बदरीनाथ धाम के दर्शन को आए थे, लेकिन धाम में किसी प्रकार का राजनैतिक संकल्प नहीं लिया था। इससे पहले भी मोदी अस्सी के दशक में बदरीधाम के दर्शन कर चुके हैं।

मोदी के भाई ने बदरीधाम में करवाया था यज्ञ

uttarakhand connection of modi

वर्ष 2012 के सितंबर माह में बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मुराद लिए स्वयं मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने 65 ब्राह्मणों के साथ बदरीनाथ में तीन दिनों तक विष्णु यज्ञ का आयोजन किया था।

गुजरात से आए दल ने की थी पूजा
पिछले वर्ष जब जून माह की आपदा की आपदा के बाद अगस्त माह में गुजरात के 40 तीर्थयात्रियों के दल ने बदरीनाथ पहुंचकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर धाम में लाखों मंत्रों की आहूतियां दी थी।

विज्ञापन

बनारस की तरह हर‌िद्वार आना चाहते हैं मोदी

uttarakhand connection of modi
योगगुरु बाबा रामदेव से उनकी नजदीकियां जगजाहिर हैं। मोदी 26 अप्रैल 2013 को रामदेव की पतंजलि योगपीठ में गुरुकुल विद्यालय आचार्यकुलम का उद्घाटन करने आए थे। उसके बाद तीन मई 2014 को रुड़की में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मोदी आए थे।

हरिद्वार धर्म की नगरी है। इससे मोदी का विशेष लगाव है। नरेंद्र मोदी भी एक संत हैं, सारे देश ने देख लिया कि उनके आभामंडल पर संतत्व छाया हुआ है। मोदी चाहते हैं कि बनारस की तरह यहां आकर गंगा आरती करें।
-स्वामी रामदेव, योगगुरु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed