फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 final list of candidates to be released tomorrow

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में इस बार 83 लाख से अधिक मतदाता, कल जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची

Fri, 29 Mar 2024 08:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Mar 2024 08:03 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: राज्य में लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसके अंतिम प्रकाशन के समय राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 final list of candidates to be released tomorrow
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को नाम वापसी के बाद हर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हो जाएगी। इस बार चुनाव में 83,37,914 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य में लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसके अंतिम प्रकाशन के समय राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं।
विज्ञापन


इसमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरुष मतदाता और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 297 है। राज्य में सर्विस वोटरों की संख्या 93 हजार 187 है, जिसमें 90 हजार 554 पुरुष सर्विस वोटर और 2633 महिला सर्विस वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, उत्तराखंड पुलिस ने हरियाणा से मांगे दो हजार होमगार्ड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 11,729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से तीन दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी। इसमें 11 पोलिंग स्टेशन उत्तरकाशी में और एक पोलिंग स्टेशन पिथौरागढ़ में चिह्नित किया गया है।

705 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी और 11012 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी। मतदान से दो दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली सर्वाधिक पौड़ी में 181 और अल्मोड़ा में 136 पोलिंग पार्टियां हैं।

प्रदेश में 63 में से 56 नामांकन स्क्रूटनी के बाद बचे थे। इनमें टिहरी लोकसभा सीट में 11, गढ़वाल में 13, अल्मोड़ा में 08, नैनीताल में 10 और हरिद्वार लोकसभा सीट में 14 नामांकन शामिल हैं। शनिवार को नाम वापसी का समय खत्म होने के साथ ही मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed