फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Announcement for Parliamentary board 

उत्तराखंड: कांग्रेस ने किया 30 सदस्यीय संसदीय बोर्ड का एलान, समिति में कई पूर्व मंत्रियों को भी जगह

Thu, 04 Oct 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Oct 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Congress Announcement for Parliamentary board 
संसदीय बोर्ड का एलान करते उत्तराखंड कांग्रेस के नेता

उत्तराखंड कांग्रेस के संसदीय बोर्ड का बुधवार को एलान हो गया। 30 सदस्यीय संसदीय बोर्ड में पूर्व सांसद-विधायकों समेत कई पूर्व मंत्रियों को जगह दी गई है। कांग्रेस की समन्वय और अनुशासन समिति की भी घोषणा कर दी गई है। समन्वय समिति में विधानसभा के पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा समेत कई पूर्व मंत्रियों, दायित्वधारियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


अनुशासन समिति में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में इन कमेटियों की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि कमेटियों में हर लिहाज से संतुलन कायम किया गया है।
विज्ञापन


संसदीय बोर्ड
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महेंद्र पाल सिंह, विधायक करण माहरा, मनोज रावत, आदेश चौहान, फुरकान अहमद, ममता राकेश, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सिंह सजवाण, हरीश चंद्र दुर्गापाल, राजेंद्र सिंह भंडारी, राम सिंह सैनी, पूर्व डिप्टी स्पीकर अनुसुया प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, मयूख महर, गणेश गोदियाल, विजय पाल सजवाण, मदन बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, मनोज तिवारी, जीतराम, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष मिक्की कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप, एसपी सिंह, प्रयाग दत्त भट्ट, सरदार साहब सिंह, मुनीर आलम।

विज्ञापन
विज्ञापन

समन्वय समिति में ये हैं शामिल

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक काजी निजामुद्दीन, राजकुमार (पुरोला विधायक), पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, सुरेंद्र सिंह नेगी, मातबर सिंह कंडारी, महेंद्र सिंह माहरा, नवप्रभात, सुरेश चंद्र आर्य, हीरा सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, दून नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, राजकुमार, अंबरीश कुमार, उपाध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह गौरेया, संतोष चौहान, पूर्व प्रदेश महामंत्री गणेश उपाध्याय, हरीश मेहता, प्रदेश प्रवक्ता पुष्कर दुर्गापाल, केदार पलडिया, पीसीसी सदस्य सुरेश शर्मा, महिला आयोग की पूर्व सदस्य रत्ना श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी गदरपुर राजेंद्र पाल सिंह पाटू, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंत्युरा, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी के पूर्व ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, ऊधमसिंहनगर की कांग्रेस नेत्री ममता हलधर। (नोट : सभी अनुसांगिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष समन्वय समिति के सदस्य होंगे।)

अनुशासन समिति
प्रमोद कुमार सिंह अध्यक्ष, महेश कांडपाल सचिव के अलावा जया बिष्ट, विजय सिंह सिजवली, राजीव जैन (चकराता), दिनेश कौशिक, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मोहसिन रजा, धर्मेंद्र प्रधान (हरिद्वार) को सदस्य चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed