फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Trivendra singh rawat Birthday Today, Many Programs Will Held

उत्तराखंड: हवन और जरूरतमंदों को कपड़े-फल बांटकर मनाया सीएम त्रिवेंद्र का जन्मदिन, की शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना

Sun, 20 Dec 2020 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Dec 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand CM Trivendra singh rawat Birthday Today, Many Programs Will Held
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर बांटे कपड़े - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर भाजपा ने जरूरतमंदों को विभिन्न सामग्री बांटते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन


भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय में विष्णु यज्ञ, सुंदरकांड, फल एवं मिष्ठान, खेल सामग्री, पठन-पाठन सामग्री वितरण का आयोजन किया। आचार्य दिनेश सती द्वारा मंत्रोचार एवं शंखनाद के मध्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड चहुंमुखी विकास कर रहा है। राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को सशक्त नेता बताया।
विज्ञापन


कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, नैनीताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैडा, अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, पूर्व महानगर महामंत्री राजेश रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, विनोद उनियाल, बृजलेस गुप्ता आदि ने विभिन्न मंडलों में फल, मिष्ठान, खेल व पठन पाठ्य सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुष्ठ आश्रम चिकित्सालय एवं प्राथमिक विद्यालय में भी जरूरी चीजों का वितरण किया गया। भाजपा आंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के जन्म उत्सव को जनसेवा के रूप में मनाया गया। महानगर महिला मोर्चा द्वारा रैफल होम में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर फल व बिस्कुट वितरण किए।

महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्टाफ को फल दिए गए। इस मौके पर मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर वंदना ठाकुर बबीता सहोत्रा महामंत्री सुमन सिंह महामंत्री पुष्पा बड़थ्वाल गीता पुरोहित संगीता खन्ना नीलू सैनी अंशिता शर्मा अनु शर्मा आदि कई उपस्थित रहे। भाजपा धर्मपुर नगर मंडल द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन के पर त्यागी रोड स्थित सी ब्लॉक के कुष्ठ आश्रम में बूढ़े और बुजुर्गों को फल किया गया।

दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान उत्तराखंड, भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा देहरादून और आर्य कन्या गुरुकुल महाविद्यालय केनाल रोड किशनपुर द्वारा यज्ञ हवन किया गया। यज्ञ ब्रह्मा साध्वी पूज्य अन्नपूर्णा के सानिध्य में मानव कल्याण आश्रम, केनाल रोड, किशनपुर में हुआ। इस अवसर पर प्रभारी योगेश अग्रवाल, गोपाल कृष्ण मितल, रोशन लाल अग्रवाल, बिजेंद्र बंसल,जेपी गर्ग, योगेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

भगवान श्री टपकेश्वर महादेव और माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। आचार्य बिपिन जोशी, आचार्य विकास भट्ट, पंडित दीपेंद्र नौटियाल, कुलदीप असवाल आदि उपस्थित रहे।

सीएम बोले, मेरा स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक, अपना ध्यान रखें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने जन्मदिवस पर लोगों से अपील की कि वे कोरोना  से बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लोग अपना ध्यान रखें। ये बात उन्होंने उनके जन्मदिवस पर बालावाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कही। 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोरोना पाजिटिव आ गए थे और अब होम आइसोलेशन में हैं। आवास से ही उन्होंने अपने शुभचिंतकों को संबोधित किया। अपने वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हमने जो वादे किए थे हम उन पर खरे उतरे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने का जो हमने संकल्प लिया था उस पर पूरी ताकत के साथ काम किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं।

प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने के लिए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में कई ग्रोथ सेंटरों में महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं। ग्रोथ सेंटर में बेहतर कार्य करने वाली लोहाघाट की महिलाओं का सीएम ने उदाहरण दिया तो पहाड़ी रसोई के जरिए पचास लोगों को रोजगार देने वाली पूजा तोमर की भी बात कही। वहीं प्रदेश की उर्गम घाटी में संचालित महिला समूह का भी मुख्यमंत्री ने जिक्र किया। कहा कि लीसा और प्लास्टिक के बेहतर उपयोग पर भी काम हो रहा है। सरकार का लक्ष्य शहर से लेकर दूरस्थ गांवों का भी विकास करना है।

40 फीसदी बजट स्वरोजगार पर खर्च हो रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वरोजगार पर फोकस कर रही है। सरकार का 40 फीसदी बजट स्वरोजगार पर खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि मां बहनों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना जरूरी है। सरकार ने स्वामित्व योजना के जरिए महिलाओें को पति की संपत्ति में सहभागी बनाया है। 

महिलाओं के सिर से घास की गठरी हटाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस कनेक्शन देकर महिलाओं के सिर से लकड़ी की गठरी हटा दी। हमने प्रदेश में महिलाओं के सिर से घास की गठरी हटाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पीएम और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत कई मंत्रियों, विधायकों, व पार्टी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

पीएम ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की और कहा कि वह उत्तराखंड की प्रगति के लिए पूरे परिश्रम के साथ काम कर रहे हैं। नड्डा ने भी ट्विटर पर लिखा, आप शीघ्र ही कोविड से पूर्णत: स्वस्थ होकर प्रदेश की जनता की सेवा में लगेंगे।  ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। आपके नेतृत्व में प्रदेश नई ऊंचाइयों को देखेगा। आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की की कामना करता हूं। बलूनी ने अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री के लिए शुभकामना संदेश लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed