फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm tirath singh rawat clears vaccination of journalists calls them frontline workers

फ्रंटलाईन वर्कर हैं पत्रकार : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने दिए सभी पत्रकारों के टीकाकरण के निर्देश

Sun, 04 Apr 2021 11:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 11:52 AM IST
सार

  • बिना आयु प्रतिबंध के टीकाकरण किया जाए
  • देहरादून सहित प्रत्येक जिले में कुछ टीकाकरण केंद्र चिन्हित किए जाएंगे

विज्ञापन
uttarakhand cm tirath singh rawat clears vaccination of journalists calls them frontline workers
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के सभी पत्रकारों को कोविड-19 में फ्रंटलाइन वर्कर बताते हुए बिना आयु प्रतिबंध के टीकाकरण के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान पत्रकारों ने फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में सहयोग दिया है। इस कार्य में लॉकडाउन से वर्तमान तक सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी निरंतर कोविड-19 से जुड़े कार्यों में सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पत्रकारों, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों और सूचना विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह टीकाकरण करवाने की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि टीकाकरण के लिए देहरादून सहित प्रत्येक जिले में केंद्र चिन्हित किए जाएं। जहां पर मीडिया प्रतिनिधि अपना टीकाकरण करा सकें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान ने आवश्यक कार्रवाई के लिए सचिव स्वास्थ्य को अनुरोध पत्र भेजा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुंभ मेले की कवरेज करने वाले पत्रकारों का 31 मार्च को नगर निगम सभागार में टीकाकरण किया गया था। 

आज मिले 439 नए कोरोना संक्रमित

वहीं प्रदेश में शनिवार को 439 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में चार मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद अब मृतकों की कुल संख्या 1725 हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 101714 हो गई है। फिलहाल राज्य में 2638 मरीज सक्रीय हैं। वहीं शनिवार को 176 मरीज सही होकर घर लौट गए हैं।
 
शनिवार को अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में 16, चमोली व पिथौरागढ़ में दो, देहरादून में 228, हरिद्वार में 85, नैनीताल में 45, पौड़ी में 11, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में 23 और उत्तरकाशी में 17 संक्रमित मिले हैं। वहीं राज्य के एकमात्र चंपावत जिले में शनिवार को कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।

गांव-गांव जाकर लगाएं कोरोना का टीका

कोविड वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन और अलर्ट हो गया है। शनिवार को चमोली डीएम स्वाति एस भदौरिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने  प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर कोरोना का टीका लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में 45 साल से अधिक आयु वर्ग के अनुमानित 95300 लोग हैं, जबकि अभी तक 25555 को कोरोना का पहला टीका लग चुका है।

डीएम ने ब्लाकों में तैनात मेडिकल ऑफिसर को हर गांव में कोरोना का टीका लगाने के लिए 20 दिनों का रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि आशा और एएनएम के जरिए अभियान का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार करें। डीएम ने सीएमओ को वैक्सीनेशन अधिकारियों की ड्यूटी आदेश भी जारी करने के निर्देश दिए।
 
डीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए वाहनों की जरूरत हो तो किराए पर लें और हर महीने भुगतान करना सुनिश्चित करें। कहा कि जो लोग टीका नहीं लगवाना चाहते हैं, उनसे लिखित में लिया जाए।

 

डीएम ने कहा कि जो भी व्यक्ति कोरोना संदिग्ध लगे उसका सैंपल जरूर जांच के लिए भेजें। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, सीएमओ जीएस राणा, एसीएमओ डा. एमएस खाती, सीएमएस डा. जेएस चुफाल और सीईओ एलएम चमोला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed