{"_id":"5b7cf58542c792462d134128","slug":"uttarakhand-cm-meet-injured-athlete-garima-at-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल एथलीट गरिमा का हाल पूछने बंगलूरू पहुंचे उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल एथलीट गरिमा का हाल पूछने बंगलूरू पहुंचे उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
गरिमा जोशी से मिले सीएम रावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन माह पहले बंगलूरू में एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा और राष्ट्रीय स्तर की एथलीट गरिमा जोशी का हाल पूछने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बंगलूरू पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने गरिमा को इलाज में सरकार की ओर से सहायता देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
बता दें कि मूल रूप से रानीखेत निवासी और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा गरिमा जोशी मई में राष्ट्रीय स्तर की मैराथन में हिस्सा लेने के लिए बंगलूरूगई थी। इसी बीच 21 मई को स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त किसी वाहन ने गरिमा को टक्कर मार दी जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। तब से गरिमा बंगलूरू में ही इलाज करा रही है। यह भी बता दें कि आर्थिक रूप से गरिमा की पारिवारिक हालत काफी खराब है। उसके पिता भी बेरोजगार हैं और माता किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। गरिमा के पिता पूरन जोशी भी इन दिनों पत्नी के खराब स्वास्थ्य के चलते रानीखेत में ही हैं और गरिमा बंगलूरू में अकेले ही है।
विज्ञापन
गरिमा के पिता ने पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गरिमा को देखने के लिए बंगलूरू पहुंचे। उन्होंने गरिमा का हाल पूछा और इलाज में पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया है। सीएम रावत ने वहां से पूरन जोशी से भी फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से भी गरिमा को कुछ आर्थिक मदद की। पिता पूरन जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य के खेल मंत्री अरविंद पांडे, विधायक महेश नेगी सहित उन्हें सहयोग करने वाले अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
जल्द ही ट्रैक पर लौटेगी गरिमा: सीएम
अल्मोड़ा। ट्विटर पर दिए अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गरिमा ने जो जीवटता दिखाई है उसे देखते हुए मुझे उम्मीद है जल्द ही वह ट्रैक पर लौट सकेगी। सीएम ने गरिमा को बताया कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों की दुआ उसके साथ है।