{"_id":"0f2e3166189ee8e252aaf83903a1e8ec","slug":"uttarakhand-cm-harish-rawat-blame-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में नफरत फैलाने का काम कर रही BJP: हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में नफरत फैलाने का काम कर रही BJP: हरीश रावत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग खुद अंग्रेजों के भक्त रहे हैं, वो किसी को राष्ट्रद्रोही कैसे ठहरा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाल ही में ऊधमसिंह नगर में भाजपा नेता द्वारा राहुल गांधी के सिर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के गेट पर टांगने की बात कहने के बावजूद किसी का कोई हस्तक्षेप नहीं होना यह दर्शाता है कि देश में नफरत फैलाने का काम हो रहा है। हालांकि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को बीजापुर गेस्टहाउस में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएनयू से कन्हैया को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में आईबी ने क्लीन चिट दे दी, अब भाजपा के पास कोई रास्ता नहीं है। कहा कि जेएनयू तो कांग्रेस ने स्थापित किया, लेकिन आज तक वहां वामपंथी विचारधारा पर मंथन होता है, कांग्रेस को कभी आपत्ति नहीं हुई तो भाजपा को क्या दिक्कत है।
विज्ञापन
हरीश ने कहा कि देश भक्ति का राग अलापने वाले बताएं कि अफजल गुरु को फांसी किसने दी ? जम्हूरियत बहाल कर यूपीए सरकार ने भाजपा सरकार को शांत जम्मू कश्मीर दिया, आज वो भी धधक रहा है। पंजाब में आतंकवाद घुस गया, हिमाचल भी सुरक्षित नहीं है, अब कहां गया 56 इंच का सीना। कम से कम यूपीए सरकार ने आतंकवाद को सरहद के भीतर नहीं आने दिया। भाजपा के पहले कार्यकाल में तो संसद तक पर हमला हुआ।
पहाड़ में पूंजी निवेश होना चाहिए कि नहीं?
मुख्यमंत्री ने नानीसार में माओवाद की गतिविधियों को लेकर कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा यह स्पष्ट करे कि पहाड़ में निजी पूंजी निवेश होना चाहिए कि नहीं। यदि निवेश जरूरी है तो विरोध क्यों, और यदि नहीं होना चाहिए तो बताना चाहिए। कहा कि यदि सरकार ने गलत किया है तो 2017 में जनता निर्णय लेगी, इससे भाजपा और अन्य दल क्यों परेशान है।
भाजपा का पलटवार
हरीश रावत शायद भूल गए हैं कि कश्मीर समस्या पंडित नेहरू की देन है। वह स्पष्ट करें कि क्या देश के विभाजन के नारे लगाने वालों को बचाना चाहते हैं? रही बात पहाड़ में निवेश की, जब से हरीश रावत सरकार आई है तो राज्य के लिए नहीं अपने लिए निवेश में लगे हैं। नानीसार में निवेश नहीं है, सीएम ने अवैध रूप से कब्जा कराया है। किसी गरीब को पट्टे देने की ललक नहीं दिखी, और पूंजीपतियों को जमीन लुटाने को निवेश कहते हैं।
- अजय भट्ट, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष