फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM expresses displeasure over delay in starting collection of green cess from vehicles

Uttarakhand: बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन सेस न वसूलने पर सीएम धामी नाराज, अफसरों को लगाई फटकार

Fri, 19 Dec 2025 12:43 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Dec 2025 12:43 AM IST
सार

सरकार ने बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस वसूली का फैसला लिया था। इसकी दरें भी एक बार संशोधित की जा चुकी हैं। लेकिन वसूली अभी भी शुरू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM expresses displeasure over delay in starting collection of green cess from vehicles
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस वसूली अब तक शुरू न होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताई। उन्होंने इस देरी पर अफसरों को फटकार लगाई। अब परिवहन अफसर एक जनवरी से फास्टैग से ग्रीन सेस वसूली शुरू करने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार ने बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस वसूली का फैसला लिया था। इसकी दरें भी एक बार संशोधित की जा चुकी हैं। जितने भी उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र हैं, वहां ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरा भी लगाए जा चुके हैं। जैसे ही वाहन उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करेगा तो उसकी नंबर प्लेट को यह कैमरा स्कैन और उसी के आधार पर फास्टैग खाते से ग्रीन सेस की रकम कट जाएगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: नए रूप में खेल महाकुंभ, 23 दिसंबर से मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी...विजेता को मिलेंगे पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी राजस्व प्राप्ति की समीक्षा बैठक ले रहे थे तो ग्रीन सेस वसूली शुरू न होने पर सख्त नाराजगी जताई। इसकी वसूली शुरू होने से राज्य की आय बढ़ जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो तैयारियां पूरी हो चुकी हैं लेकिन अभी नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से ट्रायल का लिंक नहीं मिल पाया है।

उप परिवहन आयुक्त शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि जैसे ही एनपीसीआई से लिंक मिल जाएगा, वैसे ही ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल होते ही ग्रीन सेस वसूली शुरू हो जाएगी। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने मीडिया के सामने एक जनवरी से इसे शुरू करने की बात कही।

ग्रीन सेस शुल्क
कारें: 80 रुपये
बसें: 140 रुपये
डिलीवरी वैन : 250 रुपये
ट्रक : 120 से 700 रुपये (आकार के अनुसार)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed