फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Champions Trophy will begin on December 23rd winner receiving 5 lakh rupees Sports Mahakumbh Uttarakhand

Uttarakhand: नए रूप में खेल महाकुंभ, 23 दिसंबर से मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी...विजेता को मिलेंगे पांच लाख

Thu, 18 Dec 2025 01:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 Dec 2025 01:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 का 23 दिसंबर से शुभारंभ होने जा रहा है। इसमें कुल 26 खेल स्पर्धाएं होंगी। और ट्रॉफी विजेता को पांच लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
CM Champions Trophy will begin on December 23rd winner receiving 5 lakh rupees Sports Mahakumbh Uttarakhand
खेल मंत्री रेखा आर्य पत्रकारवार्ता करती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेल महाकुंभ इस साल नए प्रारूप में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 के नाम से आयोजित किया जाएगा और इसकी शुरुआत 23 दिसंबर से होने जा रही है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


गुरुवार को सचिवालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह प्रतियोगिता न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तरीय चार चरणों में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता दौरान कुल 26 खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी जिनमें इस बार परंपरागत खेलों को भी जगह दी गई है।

चैंपियनशिप का समापन 28 जनवरी को किया जाएगा और इस दिन मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के साथ विजेता को पांच लाख की धनराशि भी दी जाएगी। चैंपियन का निर्णय उनके द्वारा जीते गए मेडल के आधार पर प्रदान किए गए अंकों के योग से किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सांसद ट्रॉफी जीतने वाली टीम को दो लाख और विधानसभा ट्रॉफी जीतने वाली टीम को एक लाख की नकद इनाम धनराशि दी जाएगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर खिलाड़ी को एक लाख की अतिरिक्त इनाम राशि दी जाएगी। चैंपियनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अक्तूबर से शुरू कर दिए गए थे, अभी तक एक लाख 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 दिसंबर तक खुले रहेंगे। 
 

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अलग प्रतियोगिता 
प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन और तैराकी की स्पर्धा अलग से आयोजित की जाएगी। खेल मंत्री ने बताया कि इस श्रेणी के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खतरनाक... दून का एक्यूआई पहुंचा 300 के करीब, दिल्ली जैसी हवा, दीपावली से भी ज्यादा प्रदूषण

बिना जूते, ट्रैकसूट ना हो कोई खिलाड़ी 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित एनआईसी कार्यालय में सभी जनपद के जिलाधिकारी के साथ इस आयोजन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने सभी जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि ट्रायल और खेलों में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी के पास जूते और ट्रैकसूट हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साथ ही सर्दी से खिलाड़ियों का बचाव करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने, हर खेल स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात करने, आवश्यकता पड़ने पर खिलाड़ियों को रात में ठहराने और भोजन आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed