फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CM dream project Suryadhar lake construction Special investigation will be done

उत्तराखंड: सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट सूर्यधार झील निर्माण की होगी विशेष जांच

Tue, 27 Oct 2020 09:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: CM dream project Suryadhar lake construction Special investigation will be done
trivendra singh rawat(file photo) - फोटो : पीटीआई

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सूर्यधार झील निर्माण कार्य की विशेष जांच के आदेश सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कर दिए हैं। महाराज ने कुछ दिन पहले ही सिंचाई विभाग से निर्माण कार्य की लागत बढ़ने का कारण पूछा था। विभाग की ओर से दिए गए जवाब पर असंतोष जाहिर करते हुए महाराज ने यह आदेश जारी किए। 

विज्ञापन


महाराज के मुताबिक विभाग के स्तर पर दिए गए जवाब में कई स्तर पर गड़बड़ी पाई गई है। महाराज ने बताया कि भोगपुर में बनाई जा रही इस बांध परियोजना में 1837.34 लाख की लागत का अनुमान था।
विज्ञापन


41 करोड़ रुपये का अभी तक भुुगतान किया जा चुका है। डीपीआर में बैराज की ऊंचाई आठ मीटर थी। आईआईटी अहमदाबाद और आईआरआई रुड़की से मॉडल स्टडी के बाद यह ऊंचाई दस मीटर होनी थी। इस पर मौखिक निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज के मुताबिक करीब 62 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। जो स्वीकृत 50 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये अधिक है। मुुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट से भोगपुर सहित आसपास के करीब 18 गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिलना है। इससे करीब 34 हजार लोगों को पेयजल की आपूर्ति भी की जानी है।


इसी योजना को लेकर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने 27 सितंबर को स्थलीय निरीक्षण भी किया था। उस समय परियोजना की लागत बढ़ने पर महाराज ने नाराजगी जताई थी और कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग से जवाब मांगा था। महाराज केे मुताबिक सचिव सिंचाई को विशेष जांच का आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed