फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami Order campaign will be run to remove encroachment on the banks of Ganga and other rivers

Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, गंगा व अन्य नदियों के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा अभियान

Fri, 27 Jun 2025 11:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:42 PM IST
सार

सीएम ने प्रमुख सचिव को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अतिक्रमण के मामलों को देखने के लिए शासन स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Order campaign will be run to remove encroachment on the banks of Ganga and other rivers
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गंगा व अन्य नदियों के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए मजबूत तंत्र बनाने और अवैध बिक्री रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाने की समीक्षा की। उन्होंनेे कहा कि पूर्व में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हटाए जाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन के लिए जिलास्तर पर प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन


जिला स्तर पर सिंचाई, लोक निर्माण, वन विभाग, राजस्व विभाग की टीम बनाकर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाए जाए। बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव एसएन पांडेय, एडीजी ए.पी.अंशुमान, विशेष सचिव डाॅ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: मस्तराम घाट पर गंगा के तेज बहाव में डूब रहा था दोस्त, बचाने कूदा युवक, दोनों लापता, तलाश जारी

Trending Videos

अतिक्रमण के मामलों को देखने के लिए नोडल अफसर तैनात होगा
सीएम ने प्रमुख सचिव को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अतिक्रमण के मामलों को देखने के लिए शासन स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरिद्वार में गंगा किनारे, रुद्रपुर में कल्याणी नदी किनारे और नैनीताल जिले में कोसी आदि नदियों के किनारों पर भी अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई करने को कहा।

बाहरी लोगों के सत्यापन के मानक और कड़े हों
सीएम ने सरकारी भूमि को कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कूट रचना कर जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाए जाने के मामलों पर भी प्रभावी रोक लगाने के उपाय हों। उन्होंने एडीजीपी एपी अंशुमान को बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए नियम और कड़े किए जाने की अपेक्षा जताई। एडीजीपी ने उन्हें अवगत कराया कि सत्यापन के लिए 18 बिंदुओं पर आख्या मांगी जा रही है, जिसका डेटा राज्य स्तर पर भी संकलित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed