{"_id":"685e7d7742e4da832a04ea7b","slug":"rishikesh-news-two-people-swept-away-in-ganga-at-mastram-ghat-no-clue-found-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: मस्तराम घाट पर गंगा के तेज बहाव में डूब रहा था दोस्त, बचाने कूदा युवक, दोनों लापता, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: मस्तराम घाट पर गंगा के तेज बहाव में डूब रहा था दोस्त, बचाने कूदा युवक, दोनों लापता, तलाश जारी
Fri, 27 Jun 2025 04:54 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Jun 2025 04:54 PM IST
सार
बताया गया कि एक व्यक्ति नदी में काफी आगे चला गया था। इस दौरान वह तेज बहाव में बहता चला गया। उसका साथी उसे बचाने के लिए आगे गया, लेकिन वह भी तेज बहाव के चलते बह गया।
विज्ञापन
गंगा में दो लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश में शुक्रवार को दो लोग गंगा में बह गए। एसडीआरएफ ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। थाना लक्ष्मणझूला को सूचना मिली कि मस्तराम घाट पर दो लोग नदी में बह गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। सभी संभावित स्थानों पर और पशुलोक बैराज तक तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। गंगा में बहे व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बताया गया कि एक व्यक्ति नदी में काफी आगे चला गया था। इस दौरान वह तेज बहाव में बहता चला गया। उसका साथी उसे बचाने के लिए आगे गया, लेकिन वह भी तेज बहाव के चलते बह गया।
विज्ञापन
Rudraprayag Bus Accident: अलकनंदा में जिंदगी की तलाश; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...एक शव और बरामद, आठ लापता
विज्ञापन
पुलिस ने की पर्यटकों से अपील
पुलिस का कहना है कि चेतावनी बोर्ड लगे होने के बाद भी पर्यटक नदी में आगे चले जाते हैं। ऐसे में जान का खतरा रहता है। एसडीआरएफ और पुलिस ने अपील की है कि नदी का जलस्तर बहुत बढ़ गया है, बिल्कुल भी नदी किनारे न जाएं, सुरक्षित घाटों का इस्तेमाल करें।