CM Dhami: दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री, वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश, 15 अक्तूबर तक हर हाल में खोलें सभी सड़कें
सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली से ही यहां अधिकारियों संग वर्चुअल बैठक की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। कल बुधवार को वह जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं 26 सितंबर को वह झारखंड दौरे पर रहेंगे। इस बीच सीएम धामी ने दिल्ली से ही अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश में बंद 81 सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश दिए। जिन सड़कों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है, उन्हें भी हर हाल में 15 अक्तूबर तक खोलने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए टेंडर निकाला जाना है उन्हें जल्द से जल्द संपन्न करें।
सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को बंद सड़कों को खोलने के साथ ही जो भी पुनर्निर्माण के कार्य जनपदों में हो रहे हैं, उनकी प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने को कहा। उन्होंने लोनिवि के साथ ही अन्य विभागों को पुरानी देनदारियों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में कुछ जनपदों ने नए मानकों के तहत एसडीआरएफ मद से बजट खर्च करने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया।
इस पर मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को इसका समाधान निकालने के निर्देश दिए। कुछ जिलाधिकारियों ने कहा कि विभागीय एचओडी स्तर पर आगणन स्वीकृत होने में काफी समय लगता है लिहाजा जिलाधिकारी के निवर्तन पर धनराशि होगी तो कार्य और तेजी से किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपदों में धनराशि है लेकिन उन्हें खर्च करने में दिक्कतें आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को जल्द समाधान निकालने तथा स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें...Dehradun: चुनाव से पहले झगड़ालू छात्र नेताओं पर अंकुश, 28 के खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि धनराशि की कोई कमी नहीं है। जिलों को यदि जरूरत है तो वह अपनी डिमांड भेज सकते हैं। हमारी कोशिश है कि डिमांड आने के एक सप्ताह के भीतर वह धनराशि जिलों को मिल जाए। बैठक में उपाध्यक्ष राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विनय कुमार रूहेला, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगौली आदि शामिल थे।