फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami gave approval For CBI investigate in LUCC chit fund scam

Uttarakhand: एलयूसीसी चिटफंड घोटाले की होगी CBI जांच, देशभर में हुई थी 189 करोड़ की ठगी, सीएम ने दिया अनुमोदन

Wed, 23 Jul 2025 09:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Jul 2025 09:08 PM IST
सार

 LUCC Chit Fund Scam: इस मामले में लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में कुल 13 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami gave approval For CBI  investigate in LUCC chit fund scam
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड में करीब 92 करोड़ रुपये के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले की सीबीआई जांच होगी। मामले को सीबीआई जांच के लिए हस्तांतरित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनुमोदन मिल गया है। आरोप है कि फर्जी सहकारी समिति बनाकर उत्तराखंड सहित देशभर में करीब 189 करोड़ की ठगी हुई।

विज्ञापन


प्रदेश के अब तक के सबसे बड़े यूएलसीसी चिट फंड घोटाले में राज्य के दूरस्थ पहाड़ी गांवों से लेकर देश के अन्य राज्यों के हजारों लोगों के साथ ठगी की गई। इस मामले में लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में कुल 13 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के अलावा अन्य प्रदेशों में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में पिछले दिनों सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। जिसके बाद अब प्रकरण को सीबीआई जांच के लिए हस्तांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए बनेंगे विश्राम गृह, इतने में मिलेगा खाना

राज्य में खोली थीं 35 शाखाएं

यूएलसीसी ने उत्तराखंड में 35 शाखाएं खोली थीं। जिसमें लोगों को कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर पैसा जमा कराया गया। विदेश में सोना, तेल, रिफाइनरी सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश कर मुनाफे का भी लालच दिया गया। कुछ लोगों की निवेश की गई राशि परिपक्व होने के बावजूद उन्हें पैसा नहीं लौटाया गया। पूर्व में इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

देवभूमि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
- पुष्कर सिंह धामी, सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed