फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Rest houses will be built for the attendants in Doon and Haldwani Medical College

Uttarakhand: दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए बनेंगे विश्राम गृह, इतने में मिलेगा खाना

Wed, 23 Jul 2025 08:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Jul 2025 08:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में विश्राम गृह बनने से तीमारदारों को भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को ठहरने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Rest houses will be built for the attendants in Doon and Haldwani Medical College
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व हल्द्वानी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों व तीमारदारों के लिए विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। विश्रामगृह में तीमारदारों के ठहरने, बैठने, पेयजल, भोजन, शौचालय व अन्य सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में विश्राम गृह सुविधा के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग व सेवादान आरोग्य संस्था के बीच एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में विश्राम गृह बनने से तीमारदारों को भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सेवादान आरोग्य संस्था से किच्छा स्थित एम्स सैटेलाइट सेंटर में भी यह व्यवस्था करने को कहा, इस पर संस्था ने सहमति जताई। विश्राम गृहों में नाश्ता 20 रुपये, दोपहर व रात्रि भोजन 35 रुपये में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


विश्राम गृहों के निर्माण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 1750 वर्गमीटर व राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 1400 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध की गई है। आगामी 20 वर्षों के लिए एमओयू वैध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी बने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति, आदेश जारी

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव विनय शंकर पांडेय, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, सेवादान आरोग्य संस्था से अभिषेक सक्सेना, आनंद सिंह बिसेन, अमित दास मौजूद रहे।

ये होंगी दरें
सेवादान आरोग्य फाउंडेशन शीघ्र ही दोनों मेडिकल कॉलेजों में कुल 350 बिस्तरों की क्षमता वाले विश्राम गृहों का निर्माण करेगी। 10 बेड वाले पांच व आठ बेड वाले दो शयनागारों में 55 रुपये प्रति बिस्तर तीमारदारों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा 6 बेड वाले 5 शयनागार में तीमारदारों को 75 रुपये प्रति बिस्तर मिलेगा। विश्रामगृह में डबल बेड वाले 33 कमरे का 330 रुपये प्रति कक्ष की दर पर लोगों को मिलेंगे। डबल बेड वाले 8 कमरे (एसी युक्त) 850 रुपये प्रति कक्ष में मिलेगा। इसके अलावा विश्रामगृह में चार बेड वाले 36 कमरे का दरें 75 रूपये प्रति बिस्तर के हिसाब से मिलेंगे।

सरकार मरीजों के साथ उनके तीमारदारों की कठिनाइयों को भी गंभीरता से समझती है। अस्पतालों में दिन-रात परिजनों को समय बिताना पड़ता है। तीमारदारों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने विश्राम गृह बनाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में दून व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों को विश्राम गृह की सुविधाएं मिलेगी।
-डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed