फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami calls for making Aipan Mahotsav till Diwali upload selfie on social media

Aipan Mahotsav: सीएम धामी ने किया दीपावली तक ऐपण महोत्सव बनाने का आह्वान, सोशल मीडिया पर अपलोड करें सेल्फी

Sun, 15 Oct 2023 10:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Oct 2023 10:16 PM IST
सार

वीडियो संदेश में सीएम ने कहा कि ऐपण कला लोक संस्कृति की विधा है। परिवार की सुख समृद्धि के लिए घर की दीवारों और देहरियों पर ऐपण बनाया जाता है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami calls for making Aipan Mahotsav till Diwali upload selfie on social media
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक संस्कृति ऐपण कला को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की ओर से ऐपण महोत्सव शुरू किया गया। महोत्सव के शुभारंभ पर वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री धामी ने 15 अक्तूबर से 12 नवंबर को दीपावली तक ऐपण महोत्सव बनाने का आह्वान किया। कहा, सामूहिक प्रयास से ऐपण कला को वैश्विक पटल पर पहचान मिलेगी।

विज्ञापन


रविवार को हरिद्वार बाईपास स्थित उत्तराखंड संस्कृति साहित्य कला परिषद के सभागार में ऐपण महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री धामी नहीं पहुंच पाए। वीडियो संदेश में सीएम ने कहा कि ऐपण कला लोक संस्कृति की विधा है। परिवार की सुख समृद्धि के लिए घर की दीवारों और देहरियों पर ऐपण बनाया जाता है।
विज्ञापन


सरकार का प्रयास है कि इस कला को देश दुनिया तक पहुंचाया जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास से ऐपण को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने आह्वान किया दीपावली तक ऐपण हर घर का हिस्सा बने। इसके लिए लोग अपने घरों पर ऐपण बना कर परिवार के साथ सेल्फी को सोशल मीडिया पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: गोवा में 11 दिन बाद 37वें राष्ट्रीय खेल, प्रदेश के खेल और खिलाड़ियों की फाइनल सूची नहीं तैयार

संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा कि दीपावली तक पूरे प्रदेश में ऐपण महोत्सव बनाया जाएगा। उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए युवा पीढ़ी भी अपनी गढ़वाल, कुमाऊंनी, जौनसारी बोली को बोलें। युवाओं को ऐपण कला से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कलाकारों ने देव स्तुतियों से समा बांधा

कार्यक्रम में कलाकारों ने नवरात्र के पहले दिन देव स्तुतियों और गीतों से समा बांधा। ज्योति उप्रेती, कथक नृत्यांगना ईला पंत, जौनसारी सांस्कृतिक दल ने प्रस्तुति दी।

28 साल से ऐपण कला बना रहे शमशाद

शमशाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, लेकिन वे बचपन से ही पिथौरागढ़ में रह रहे हैं। ऐपण कला को पेशा बनाया है। अब तक 300 से अधिक उत्पादों पर ऐपण कला बना चुके हैं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक सविता कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आरके जैन, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, पद्मश्री बसंती बिष्ट, नगर निगम देहरादू के मेयर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश के मेयर अनिता ममगाईं, स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज, अमनदीप महाराज मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed