फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games after 11 days final list of games and players not ready Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: गोवा में 11 दिन बाद 37वें राष्ट्रीय खेल, प्रदेश के खेल और खिलाड़ियों की फाइनल सूची नहीं तैयार

Sat, 14 Oct 2023 03:16 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Oct 2023 03:16 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड की रैंकिंग 26वीं है। 2022 में गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने एक स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य सहित कुल 18 पदक जीते थे, जो राज्य का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा, लेकिन इसके बाद से विभाग की ओर से उत्तराखंड को पदक तालिका में टॉप 10 में शामिल करने का दावा किया जा रहा था।

विज्ञापन
National Games after 11 days final list of games and players not ready Uttarakhand news in hindi
खेल मंत्री रेखा आर्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल 11 दिन बाद 26 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं, लेकिन इसमें उत्तराखंड से प्रतिभाग करने वाले खेल और खिलाड़ियों की अब तक सूची तैयार नहीं है। यह हाल तब है जब उत्तराखंड अगले साल खुद 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है।

विज्ञापन

इससे राज्य की राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का अंदाजा लगाया जा सकता है। राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड की रैंकिंग 26वीं है। 2022 में गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने एक स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य सहित कुल 18 पदक जीते थे, जो राज्य का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा, लेकिन इसके बाद से विभाग की ओर से उत्तराखंड को पदक तालिका में टॉप 10 में शामिल करने का दावा किया जा रहा था।

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तरह
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 37वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए विभाग में पिछले कुछ समय में खूब बैठकें हुई, लेकिन ऐसे में जबकि अगले साल राज्य में राष्ट्रीय खेल होने हैं। 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले इस महीने 26 अक्तूबर से गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तरह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जो काफी हद तक यह तय करेंगे कि इसमें उत्तराखंड का प्रदर्शन किस तरह का रहेगा। इसके लिए खेल विभाग और खेल एसोसिएशन कितना गंभीर और तैयार है। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन अब तक खेल और खिलाड़ियों के नाम की सूची तक तैयार नहीं कर पाया है। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डीके सिंह बताते हैं कि गोवा में कितने खिलाड़ियों का दल जाएगा फेडरेशन से उन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी मांगी है।

कुछ ने इस संबंध में अब तक जानकारी नहीं दी। गोवा की वजह से इसमें देरी हुई है। गोवा ने मात्र 10 दिन पहले मेल के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों के संबंध में जानकारी दी है। 24 अक्तूबर को उत्तराखंड से स्टाफ गोवा पहुंचता है तो उनके रुकने की क्या व्यवस्था होगी, गोवा में व्यवस्था देख रहे अधिकारी इसे स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।

राष्ट्रीय खेल पदक तालिका में उत्तराखंड की रैंकिंग
 

गुजरात में 2022 में 18 पदक के पास 26वां स्थान

केरल में 2015 में 19 पदक के साथ 23वां स्थान

रांची में 2011 में चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर 19वां स्थान

गुवाहाटी में 2007 में चार स्वर्ण, चार रजत जीतकर 18वां स्थान

हैदराबाद में 2002 में पांच स्वर्ण सहित 10 पदक जीतकर देश में 13वां स्थान

पंजाब में 2001 में एक रजत और एक कांस्य सहित दो पदक जीतकर 25वां स्थान

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: मदरसों को लेकर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड और मदरसा बोर्ड आमने-सामने, जानें पूरा मामला

26 अक्तूबर से नौ नवंबर तक गोवा में राष्ट्रीय खेल होने हैं, लेकिन विभाग को इसकी अधिकारिक सूचना नहीं है। विभाग का कोई सीधा हस्तक्षेप भी नहीं होता। गोवा में कितने खेलों में कितने खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, खेल एसोसिएशनों ने विभाग को इस संबंध में अब तक कोई सूचना नहीं दी। -अजय अग्रवाल, संयुक्त निदेशक खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed