फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami announcement bill will be introduced in monsoon session for welfare of democracy fighters

Uttarakhand: सीएम धामी की घोषणा, मानसून सत्र में लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण में आएगा बिल, सम्मान निधि बढ़ेगी

Wed, 25 Jun 2025 10:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Jun 2025 10:10 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिमाह मिलने वाली सम्मान निधि को बढ़ाने का फैसला लिया था, जिसे आने वाले समय में और बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami announcement bill will be introduced in monsoon session for welfare of democracy fighters
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण और हित में विधेयक लाएगी। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि बढ़ाने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि सम्मान निधि की प्रक्रिया और सरल बनाया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आपातकाल में मीसा एवं डीआईआर बंदी बनाए गए लोकतंत्र सेनानियों के साथ संवाद कर रहे थे। देश में आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस पर सीएम ने लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिवारजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन


सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों की मुद्दों का तत्परता से समाधान के लिए शासन स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण व हित में मानसून सत्र में अधिनियम लाने की तैयारी की जाए। सीएम ने संबंधित सचिव को लोकतंत्र सेनानियों को तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिमाह मिलने वाली सम्मान निधि को बढ़ाने का फैसला लिया था, जिसे आने वाले समय में और बढ़ाया जाएगा। हमारी सरकार लोकतंत्र सेनानियों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हम राष्ट्र के प्रति आपके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिवर्ष लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।

Nainital: कार्यक्रम खत्म होते ही अचानक बिगड़ी उपराष्ट्रपति धनखड़ की तबीयत, MP रहे डॉ. महेंद्र को गले लगाकर रोए

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन हमेशा एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। 50 वर्ष पूर्व इसी दिन देश पर आपातकाल थोपा गया था और संविधान की आत्मा को कुचलने का प्रयास किया गया था। और यह सब एक व्यक्ति की हठधर्मिता और तानाशाही रवैए का परिणाम था। आपातकाल में लोकनायक जयप्रकाश नारायण, नानाजी देशमुख और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं ने जेलों में रहते हुए भी लोकतंत्र के प्रति युवाओं में चेतना जाग्रत करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के योगदान और आपातकाल के काले अध्याय से आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराने के लिए 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे से राज्य में लिए जा रहे निर्णय देशभर के लिए आदर्श बन रहे। हम हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सचिव शैलेश बगौली, लोकतंत्र सेनानी कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रेम बड़ाकोटी तथा बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी और उनके परिजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed