{"_id":"685bb9bf6a987bc3ea0ffaeb","slug":"vice-president-jagdeep-dhankhar-health-suddenly-deteriorated-after-program-at-kumaon-university-ended-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: कार्यक्रम खत्म होते ही अचानक बिगड़ी उपराष्ट्रपति धनखड़ की तबीयत, MP रहे डॉ. महेंद्र को गले लगाकर रोए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: कार्यक्रम खत्म होते ही अचानक बिगड़ी उपराष्ट्रपति धनखड़ की तबीयत, MP रहे डॉ. महेंद्र को गले लगाकर रोए
Wed, 25 Jun 2025 02:38 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:38 PM IST
सार
तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति
- फोटो : X / @VPIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमाऊं विश्वविद्यालय का कार्यक्रम खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बुधवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी आर्मी हैलीपेड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की ओर से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट, वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया था।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: शादी को लेकर विवादों में भाजपा के पूर्व विधायक, पार्टी के नोटिस का दिया जवाब, जल्द होगा फैसला
विज्ञापन
नैनीताल में कुमाऊं विश्वाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि थे। अपने 45 मिनट के संबोधन में उन्होंने बार-बार कार्यक्रम में उपस्थित 1989 में अपने साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का जिक्र किया।
कार्यक्रम के बाद मंच से उतरकर उन्होंने डॉ पाल को गले लगाया। पांच मिनट तक पुरानी बातें करते रहे। डॉ पाल बहुत भावुक होकर रोने लगे। बाद में डॉ पाल को गले लगाए हुए ही उप राष्ट्रपति धनखड़ भी रोने लगे।
तभी धनखड़ का स्वास्थ्य बिगड़ गया। मौके पर चिकित्सकों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद वे राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ राजभवन को रवाना हो गए।