फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chief Secretary visited the Aromatic Plants Center In Dehradun Selaqui

Dehradun: मुख्य सचिव ने किया सगंध पौधा केंद्र का भ्रमण, कहा- एरोमा फसलों का चयन कर किसानों को खेती से जोड़ें

Thu, 15 Jan 2026 08:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Jan 2026 08:09 PM IST
सार

किसानों को सगंध फसलों के उत्पादन में अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने छह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में तैयार किए जा रहे सैटेलाइट सेंटर को भी शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Chief Secretary visited the Aromatic Plants Center In Dehradun Selaqui
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई का भ्रमण किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई का भ्रमण कर एरोमा क्षेत्र में किए जा रहे शोध व अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा, उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन व प्रसंस्करण से प्रदेश के किसानों की आर्थिकी में सुधार हो सकता है। प्रदेश की जलवायु व भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार एरोमा फसलों का चयन कर किसानों को खेती से जोड़ा जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, किसानों को सगंध फसलों के उत्पादन में अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने छह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में तैयार किए जा रहे सैटेलाइट सेंटर को भी शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परफ्यूमरी एंड एरोमैटिक सेक्टर में उच्च शिक्षा व कौशल विकास के तहत डिप्लोमा और सर्टिफिकेशन कार्यक्रम संचालित करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा, अन्य विभागों के माध्यम से संचालित फल व सब्जियों से जुड़े आजीविका की योजनाओं को भी इसमें शामिल किया जाए। प्रदेश के अधिक से अधिक किसान सगंध फसलों का उत्पादन व प्रसंस्करण कार्य से जुड़ें इसके लिए सभी जनपदों में प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक कार्ययोजना जनवरी माह तक पूरा कर जिलों के लिए भी लक्ष्य निर्धारित करें।
विज्ञापन


Uttarakhand: यूसीसी में संशोधन, उपनल कर्मियों के लिए भी बड़ा फैसला, जानें धामी कैबिनेट के अन्य निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन


सगंध पौधा केंद्र के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान ने बताया कि सगंध पौध केंद्र एक बिजनेस इनक्यूबेटर के तौर पर काम करता है, जो किसानों, उद्यमियों और एसेंशियल ऑयल इंडस्ट्री को सपोर्ट देता है, जिसमें खेती, प्रोसेसिंग और डिस्टिलेशन, मार्केटिंग, क्वालिटी एनालिसिस और मानकीकरण प्रशिक्षण और परफ्यूमरी सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है। पांच नाली तक के किसानों को मुफ्त रोपण सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। नौ एरोमेटिक फसलों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। डिस्टिलेशन यूनिट और ड्रायर के लिए पर्वतीय जिलों में 75 प्रतिशत तक सब्सिडी और मैदानी जनपदों में 50 प्रतिशत या अधिकतम सब्सिडी दी जा रही है। किसानों की सहायता के लिए 27 एसेंशियल ऑयल और एरोमेटिक उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी सविन बंसल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed