Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chief Secretary visited Kedarnath Dham and took stock of reconstruction works and facilities

Kedarnath Dham: मुख्य सचिव ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Wed, 22 Oct 2025 11:51 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Oct 2025 11:51 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand Chief Secretary visited Kedarnath Dham and took stock of reconstruction works and facilities
मुख्य सचिव ने किए बाबा केदार के दर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की।

विज्ञापन

 
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 23 अक्तूबर को बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं। निर्देश दिए कि कपाट बंद होने के बाद भी धाम क्षेत्र में सुरक्षा, सामग्री संरक्षण और बर्फबारी की स्थिति में कार्यों के रखरखाव को लेकर पूरी तैयारी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra 2025: शुभ मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट, उमड़े श्रद्धालु

Trending Videos

Uttarakhand Chief Secretary visited Kedarnath Dham and took stock of reconstruction works and facilities

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि अब से ही अगले वर्ष की यात्रा की तैयारी प्रारंभ कर दी जानी चाहिए। सभी व्यवस्थाओं की पूर्व योजना तैयार की जाए ताकि अगले यात्रा सीजन में यात्रियों को और भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, परिवहन, सुरक्षा, और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed