फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Center of Excellence will open in the campus of Ladakh University will study glaciers and rivers

उत्तराखंड: लद्दाख विश्वविद्यालय के कैंपस में खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, करेगा ग्लेशियरों-नदियों का अध्ययन

Fri, 04 Mar 2022 01:48 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Mar 2022 01:48 AM IST
सार

वाडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. कालाचांद सांई ने बताया कि लद्दाख विश्वविद्यालय के साथ किए गए समझौते के बाद इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों को शोध करने में काफी मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय जमीन मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand: Center of Excellence will open in the campus of Ladakh University will study glaciers and rivers
हिमालय - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर स्थित लद्दाख की हिमालयन जियोलॉजी का विस्तृत अध्ययन करने के साथ ही हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियरों, नदियों का विस्तृत अध्ययन के लिए वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी की ओर से लद्दाख विश्वविद्यालय कैंपस में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इसके लिए लद्दाख विश्वविद्यालय और वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के बीच समझौता हुआ है।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. कालाचॉद सांई और लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके मेहता ने समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी और लद्दाख विश्वविद्यालय के बीच हुए समझौते में सहमति बनी कि दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ हिमालयन जियोलॉजी का साझा अध्ययन करने के साथ ही एक-दूसरे से वैज्ञानिक जानकारियां भी साझा करेंगे।

विज्ञापन

वाडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. कालाचांद सांई ने बताया कि लद्दाख विश्वविद्यालय के साथ किए गए समझौते के बाद वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों को शोध करने में काफी मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जा सके, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जमीन मुहैया कराई जाएगी। भवन निर्माण करने के साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों से लैस सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा, जहां वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का समय-समय पर हिमालयन जियोलॉजी जुड़े पहलुओं का अध्ययन करेंगे।

हिमालयी राज्यों की पारिस्थितिकी में हो रहे बदलाव

निदेशक ने बताया कि भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के चलते उत्तराखंड समेत देश के तमाम हिमालयी राज्यों में पारिस्थितिकी में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में हिमालय की पारिस्थितिकी का विस्तृत अध्ययन किए जाने की जरूरत है। वैसे भी सामरिक महत्व के चलते लद्दाख जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र का तमाम पहलुओं को लेकर भी अध्ययन करने की जरूरत है।

समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करते समय वाडिया इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके राय, डॉ. आरके सहगल, डॉ. विक्रम गुप्ता, डॉ. आरजे पेरूमल, डॉ. कौशिक सेन, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. एके सिंह, डॉ. समीर तिवारी समेत संस्थान के कई वरिष्ठ वैज्ञानिक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed