फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet Minister Chandan Ram Das funeral created history in a short tenure

Chandan Ram Das: रुला गया मुश्किलों को मुस्कुराते हुए दूर करने का अंदाज, छोटे से कार्यकाल में बनाया इतिहास

Thu, 27 Apr 2023 12:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Apr 2023 12:48 PM IST
सार

प्रदेशभर में आज बड़ी संख्या में बस अड्डों का आधुनिकीकरण का काम हो रहा है। निगम की खाली पड़ी परिसंपत्तियों का इस्तेमाल कर कमाई बढ़ाई जा रही है। अपनी इन उपलब्धियों के लिए मंत्री चंदन रामदास सदैव याद किए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet Minister Chandan Ram Das funeral created history in a short tenure
कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल हो या विभिन्न मुद्दों पर परिवहन व्यावसायियों के विरोध। माहौल गर्म हो या हालात कितने भी मुश्किल। परिवहन मंत्री चंदन रामदास मुस्कुराते हुए हर समस्या का हल निकाल देते थे। विभागीय मंत्री के तौर पर इस छोटे से कार्यकाल में कई उपलब्धियां उनके खाते में दर्ज होकर इतिहास बन गईं।

विज्ञापन


परिवहन निगम में कर्मचारी संगठनों की हड़ताल आम रहती थी। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने उनकी समस्याएं सुनी। उनका हल निकालने के लिए काम किया। राज्य गठन के बाद से परिवहन निगम लगातार घाटे में चल रहा था। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने इस पर खास तवज्जो दी। परिवहन निगम की यूपी में मौजूद संपत्तियों का विवाद खत्म कराया।
विज्ञापन


इससे निगम को 200 करोड़ से ऊपर मिले। बसों के संचालन पर फोकस बढ़ाया। आज परिवहन निगम पहली बार लाभ में काम कर रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सालों से अटके हुए देयकों का भुगतान हो गया है। मंत्री चंदन रामदास ने अब निगम को अपने खर्च से ही आधुनिकीकरण के ट्रैक पर चला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन उपलब्धियों के लिए सदैव याद किए जाएंगे दास
देहरादून में रोडवेज वर्कशॉप का निर्माण निगम अपने खर्च से कर रहा है। इसी प्रकार, मंत्री ने रोडवेज बस अड्डों के आधुनिकीकरण पर पुरजोर काम किया है। प्रदेशभर में आज बड़ी संख्या में बस अड्डों का आधुनिकीकरण का काम हो रहा है। निगम की खाली पड़ी परिसंपत्तियों का इस्तेमाल कर कमाई बढ़ाई जा रही है। अपनी इन उपलब्धियों के लिए मंत्री चंदन रामदास सदैव याद किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: कर्मचारी भविष्य निधि का अंशदान नहीं देने वाले संस्थानों से करोड़ों की वसूली, पढ़ें पूरी खबर

इसी प्रकार, जब कभी परिवहन कारोबारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते, विरोध करते तो परिवहन मंत्री चंदन रामदास उनकी भी हर बात को गौर से सुनते और मुस्कुराते हुए उसका हल निकाल देते थे। पिछले सप्ताह परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक में मंत्री के सामने जीपीएस डिवाइस की अनिवार्यता का मसला उठा तो उन्होंने कहा कि पिछले साल सभी को राहत दी गई थी। परिवहन व्यावसायी फिर राहत की मांग करने लगे तो फिलहाल उन्हें दोबारा राहत दे दी गई। जिसके बाद फटाफट ग्रीन कार्ड बने और चारधाम यात्रा शुरू हो गई। हर समस्या का हंसते हुए सामना करने का उनका अंदाज बुधवार को उनके निधन के साथ सभी परिवहन अधिकारियों, कारोबारियों, संगठनों को रुला गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed