फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   EPFO Recovery of crores from institutions that do not contribute to Employees Provident Fund Uttarakhand news

Uttarakhand News: कर्मचारी भविष्य निधि का अंशदान नहीं देने वाले संस्थानों से करोड़ों की वसूली, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 27 Apr 2023 12:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Apr 2023 12:08 PM IST
सार

कई संस्थान भविष्य निधि अंशदान समय से जमा नहीं कर रहे थे। नगर पालिका श्रीनगर की ओर से कर्मचारियों का भविष्य निधि अंशदान जमा नहीं किया जा रहा था। ईपीएफओ की ओर से एक करोड़ 27 लाख, 15 हजार 830 रुपये की वसूली की गई है।
 

विज्ञापन
EPFO Recovery of crores from institutions that do not contribute to Employees Provident Fund Uttarakhand news
EPFO - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के 98 प्रतिशत से अधिक दावों का निस्तारण 10 दिनों के अंदर कर दिया। जबकि 82 प्रतिशत से अधिक दावों का निस्तारण केवल तीन दिनों के अंदर किया। वहीं, भविष्य निधि अंशदान जमा नहीं करने या अनियमितता बरतने वाले 31 संस्थाओं से वसूली की है। इसमें कई सरकारी संस्थान भी शामिल हैं।

विज्ञापन

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर के अनुसार कई संस्थान भविष्य निधि अंशदान समय से जमा नहीं कर रहे थे। उन पर कार्रवाई की गई है। नगर पालिका श्रीनगर की ओर से कर्मचारियों का भविष्य निधि अंशदान जमा नहीं किया जा रहा था। ईपीएफओ की ओर से एक करोड़ 27 लाख, 15 हजार 830 रुपये की वसूली की गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath Dham: खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन से एक करोड़, 49 लाख, 4 हजार 289 रुपये, नगर पालिका उत्तरकाशी से 88 लाख, 15 हजार, 342 रुपये, नगर पालिका जोशीमठ से 62 लाख, 40 हजार, 736 रुपये, नगर पालिका कोटद्वार से 46 लाख, 63 हजार, 154 रुपये, टिहरी दुग्ध उत्पादक संघ से 15 लाख, 54 हजार, 46 रुपये समेत कुल 31 संस्थाओं से करोड़ों की वसूली की गई है। बताया कि गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार से संबद्ध कन्या गुरुकुल महाविद्यालय राजपुर रोड के संबंध में भी शिकायत प्राप्त हुई। जांच में अनियमितता पाए जाने पर 52 लाख, 27 हजार, 409 रुपये का देय निर्धारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed